---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Petrol Diesel Price Today: कितना सस्ता, कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज के रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के आज रविवार छुट्टी के दिन के दाम जारी हो गए हैं। आज घूमने शॉपिंग करने के लिए निकलने से पहले ईंधन के रेट जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि आज पेट्रोल डीजल कितना महंगा और कितना सस्ता हुआ?

---विज्ञापन---

Petrol Diesel Price Today 12 May: आज रविवार छुट्टी का दिन है। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने या शॉपिंग पर जाने का प्लान है तो वाहन में तेल भरवाना होगा। इसके लिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जान लीजिए। हर रोज की तरह आज भी सुबह 6 बजे ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं और आज ईंधन की कीमतों में मामूली-सा बदलाव हुआ है। कहीं पैसे घटे तो कही बढ़े हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे ईंधन के दामों के आधार पर देश के घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती हैं। आइए जानते हैं कि इंडियन ऑयल (Indian Oil) की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के क्या दाम जारी किए गए हैं?

देश के चारों महानगरों में ईंधन के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
नोएडा 94.83 87.96
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
लखनऊ 94.65 87.76
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
पटना 105.18 92.04
बेंगलुरु 99.84 85.93

कैसे चेक करें ईंधन के दाम?

लोग घर बैठे पेट्रोल डीजल के रेट जान सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक SMS करना होगा और रिप्लाई में ईंधन के दाम आपके मोबाइल पर आज जाएंगे। इंडियन ऑयल के ईंधन के दाम जानने के लिए RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर 92249-92249 पर SMS भेजें। BPCL के ईंधन के रेट जानने के लिए 92231-12222 पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिख SMS भेज दें। HPCL के ईंधन के दाम जानने के लिए HPPrice और अपने शहर का पिन कोड लिखकर 92222-01122 पर SMS भेजें।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2024 07:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola