---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, 40 की स्पीड से चली हवाएं, सड़कें बनीं तालाब; जानें आगे कैसा रहेगा देश का मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा शहर में आज मानसून जमकर बरसा। सुबह-सुबह इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। मानसून की एंट्री तो हो गई है, आइए जानते हैं कि आगे दिल्ली समेत देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Heavy Rainfall: दिल्ली-UP में मानसून की एंट्री हो गई है। आज के दिन की शुरुआत दिल्ली और इससे सटे नोएडा में झमाझम बारिश के साथ हुई। सफदरजंग में करीब 153.7mm और पालम एयरपनोर्ट पर 93 mm बारिश हुई। सुबह करीब 5 बजे 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलीं और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इतनी भारी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी भरा है, जिससे गाड़ियों को और पैदल लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई।

वहीं मौसम विभाग ने आज देश के 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों की फसलों को भी फायदा होगा। हालांकि मौसम विभाग ने किसानों को भारी बारिश से फसलों का बचाव करने की सलाह भी दी हुई है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और मानसून जहां भी बरसेगा, बहुत ज्यादा बरसेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने का सुझाव भी दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन के लिए मौसम की भविष्यवाणी जारी की है। दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कल 29 जून को भी मौसम ठंडा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून को भी तापमान 34 के करीब रह सकता है। वहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। एक और 2 जुलाई को भी दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को संभलकर ड्राइविंग करने और घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री अच्छी हुई है। राजधानी में और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह बहुत अच्छी बारिश हुई। अब 30 जून तक मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मेघालय, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ में गरज चमके के साथ बारिश होगी।

अगले 4 दिन में पहाड़ों का मौसम भी काफी खराब रहने के आसार हैं। उत्तराखंड के देहरादून और पौड़ी शहर में बीते दिन काफी अच्छी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का मौसम भी काफी खराब है, जबकि आज से अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो गई है और पहला जत्था भी रवाना हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों और किसानों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रियों को भी अलर्ट रहने को कहा है। मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पूरे देश को कवर कर लेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 28, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola