ओडिशा में DRDO का अधिकारी गिरफ्तार, पाकिस्तानी महिला जासूस को दे रहा था 'गुप्त' जानकारी
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Edited By Bhola Sharma

प्रतीकात्मक इमेज।
Odisha: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के एक वरिष्ठ अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह पिछले एक साल से पाकिस्तानी महिला जासूस के साथ रक्षा क्षेत्र की अहम गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था।
57 साल का अधिकारी ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में डीआरडीओ की एकीकृत टेस्ट रेंज (ITR) में पोस्ट था। हनीट्रैप के एंगल की भी जांच चल रही है।
Odisha | A DRDO official has been arrested in Balasore for allegedly sharing secret information related to defence, allegedly with Pakistani woman spy from around last one year: Sagarika Nath, SP Balasore
— ANI (@ANI) February 24, 2023
दरअसल, चांदीपुर में डीआरडीओ के दो टेस्ट रेंज हैं। एक पीएक्सई यानी सबूत और प्रयोगात्मक स्थापना और दूसरा एकीकृत टेस्ट रेंज। भारत इन दो श्रेणियों में अपनी मिसाइलों, रॉकेटों और हवाई हमलों के हथियारों की प्रणालियों के प्रदर्शन का टेस्ट करता है।
पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी रेंज), हिमांशु कुमार लाल ने कहा, आईटीआर-चांदीपुर के एक वरिष्ठ कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वह एक विदेशी एजेंट को मिसाइल परीक्षणों के बारे में कुछ संवेदनशील जानकारी देने में कामयाब रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी को चांदीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
बालासोर के पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि आरोपी ने किन-किन जानकारी को साझा किया है, वह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। मामले में हनीट्रैप के एंगल की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के व्हाट्सएप चैट में कुछ आपत्तिजनक वीडियो-फोटो मिले हैं। जिसे जब्त कर लिया गया है।
बता दें कि सितंबर 2021 में, आईटीआर चांदपुर के पांच संविदा कर्मचारियों को एक अन्य जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2005 में भी एक संविदाकर्मी की इसी तरह के मामले में गिरफ्तारी हुई थी।
उसे पाकिस्तान के आईएसआई के साथ जानकारी साझा करने के आरोप में 2021 में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: