दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को अस्पताल से छुट्टी मिली, सीने में दर्द के बाद हुआ था भर्ती

Iqbal Kaskar

Iqbal Kaskar

मुंबई: भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मंगलवार शाम करीब जेजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते 20 अगस्त को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी के बाद कासकर को जेजे अस्पताल से वापस ठाणे सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए कहा था, “गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

अधिकारी ने कहा कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई के तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सा सुविधा के हृदय विभाग में उनका इलाज शुरू हुआ।

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उसे तलोजा जेल से हिरासत में लिया था, जहां वह उनके खिलाफ दर्ज कई जबरन वसूली के मामलों में बंद था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ