Cyclone Mandous: चक्रवात मैंडूस ने मचाई तबाही, अब तक 4 लोगों और 98 मवेशियों की मौत

सीएम एमके स्टालिन

सीएम एमके स्टालिन

विज्ञापन

चेन्नई: चक्रवात मैंडूस ने पूरे तमिलनाडु में तबाही मचाई हुई है। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा, “अब तक चार लोगों और 98 मवेशियों की मौत हुई है। इसके अलावा 181 घरों को नुकसान की सूचना मिली है। उन्होंने कहा “मैंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। निगम कर्मियों ने बहुत अच्छा काम किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात अब एक गहरे दबाव में कमजोर हो गया है। इससे पहले 9 दिसंबर की देर रात चक्रवात मंडूस ने 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ तट को पार करते हुए लैंडफॉल बनाया।

Advertisment

सीएम ने मीडिया में बयान देते हुए आगे कहा कि चक्रवात के कारण चेन्नई में 400 पेड़ उखड़ गए।” बता दें चक्रवात के चलते चेन्नई के कई इलाकों में राज्य की राजधानी और पास के चेंगलपट्टू जिले में जलभराव और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए। चक्रवात के कारण हुई बारिश से निचले इलाकों में भीषण जलभराव हो गया है। यहां के अरुंबक्कम में एमएमडीए कॉलोनी की सड़कें जलमग्न हो गईं।

उधर, आंध्र प्रदेश में विधायक भूमना करुणाकर रेड्डी सहित युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं और तिरुपति में स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को चक्रवात मैंडूस से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यहां दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद कुछ रिहायशी इलाकों में जलभराव और पेड़ उखड़ गए। इस दौरान एस बालाचंद्रन, डीडीजीएम, आरएमसी चेन्नई ने कहा, “चक्रवात मैंडूस तट को पार कर गया है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए उत्तर-पश्चिम जिलों के क्षेत्रों में 55-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी, जो आगे बढ़ेंगी। शाम तक इसे घटाकर 30-40 किमी प्रति घंटा कर दें।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ