Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में आज गिरावट दर्ज की गई है। आज देश में कोरोना के 1600 से करीब नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 9 लोगों की मौतें हुई है।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,574 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9 लोगों की जानें गई है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 2208 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 12 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 634 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,574 नए केस सामने आए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 2,170 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 18 हजार 802 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 576 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 50 हजार 662 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 2 हजार 871 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 29 हजार 8 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.77 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है। जबकि डेली पाजिटिविटी दर 0.95 फीसदी रहा।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
1 hr agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines