Coronavirus: देश में कोरोना ने निगली 6 लोगों की जिंदगी, कोविड के एक्टिव केस 4 हजार के पार

Coronavirus Case : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है। इस वायरस से लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है।

corona-virus

Coronavirus Case In Hindi : देश में एक बार फिर तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। लोगों को पॉजिविट करने के साथ ही कोविड अब जिंदगी भी निकल रहा है। कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी हो रही है। अब कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। अगर ऐसे ही केस बढ़ते रहे तो न्यू ईयर की पार्टी फीकी पड़ सकती है। इसके साथ ही कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 भी अपना पैर पसार रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 692 नए मामले सामने आए हैं। अब कुछ सक्रिय केसों की संख्या 4,097 पहुंच गई है। कोविड से संक्रमित 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में दो, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में मिला JN.1 का पहला केस

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 ने देश की राष्ट्रीय राजधानी में भी एंट्री मार दी है। दिल्ली में JN.1 का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीन सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। एक सैंपल में JN.1 के लक्षण पाए गए और दो में ओमिक्रॉन। देश में नया वैरिएंट JN.1 का पहला मामला केरल में आया था।

देश में अबतक JN.1 के 109 केस आए सामने

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि देश में बुधवार तक नए वैरिएंट के कुल 109 मामले दर्ज किए गए थे। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि JN.1 वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं है। देश में बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर दिल्ली एम्स के डायरेक्टर ने सभी विभागों के हेड के साथ बैठक की और कोविड पर रोकथाम के लिए विस्तार से चर्चा की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ