ठग सुकेश को अपने बर्थडे पर खली जैकलीन की कमी, जेल से लिखा लव लेटर, बोला- 'My Bomma I Miss You'

Jacqueline Fernandez, Sukesh Chandrashekhar

Jacqueline Fernandez And Sukesh Chandrashekhar

Sukesh Chandrashekhar Letter: ठगी के केस में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक फिर लव लेटर लिखा है। उसने कहा कि वह अपने बर्थडे पर जैकलीन को मिस कर रहा था। वह उनसे बहुत प्यार करता है। उनका प्यार सबसे अच्छा उपहार है। यह लव लेटर सुकेश ने अपने वकील के जरिए मीडिया में जारी कराया है।

विज्ञापन

तुम्हारा प्यार कभी खत्म होने वाला नहीं

चंद्रशेखर ने फर्नांडीज को बोम्मा नाम से संबोधित किया है। उसने लिखा, ‘माय बेबी जैकलीन, मेरी बोम्मा, मैंने अपने जन्मदिन पर तुम्हे मिस किया। मैं अपने आसपास तुम्हारी एनर्जी को मिस किया। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। लेकिन मैं यह जानता हूं कि तुम्हारा प्यार मेरे लिए कभी खत्म होने वाला नहीं है। मैं ये भी जानता हूं कि तुम्हारे खुबसूरत दिल में क्या है? मुझे किसी प्रूफ की जरूरत नहीं है, मेरे लिए इतना ही काफी है बेबी।’

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez, Sukesh Chandrashekhar

ठग सुकेश का नया लेटर।

तुम्हारी मौजूदगी मेरे लिए बेस्ट गिफ्ट

उसने आगे लिखा, ‘लेकिन तुम जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं। मेरे जीवन में तुम्हारा प्यार और तुम्हारी मौजूदगी मेरे लिए बेस्ट गिफ्ट है। लव यू माय बेबी, अपना दिल देने के लिए शुक्रिया। अपने समर्थकों और परिवार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने बर्थडे पर मुझे बधाई दी। मुझे बधाई पत्र मिले, इसलिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। धन्यवाद, सुकेश चंद्रशेखर।’

विज्ञापन

दो सौ करोड़ की ठगी का आरोपी है चंद्रशेखर

चंद्रशेखर ने यह लेटर मंडोली जेल से लिखा है। इससे पहले सुकेश ने होली पर भी जैकलीन को लेटर लिखा था। उस पर 200 करोड़ रुपये के मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जबरन वसूली का आरोप है। इस ठगी केस में जैकलीन से भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ