हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EC के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में 'महाभारत', दो महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल

झगड़ा बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और वरिष्ठ नेता गजना लांबा के बीच हुआ है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन
मार्च ओल्ड फरीदाबाद के चांदी वाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक निकाला जा रहा था. (Image - Viral Video Screenshot)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर फरीदाबाद में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेता सरेआम आपस में भिड़ गईं. बैनर पकड़ने और आगे निकलने की होड़ में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए. मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

झगड़ा बल्लभगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पराग शर्मा और वरिष्ठ नेता गजना लांबा के बीच हुआ है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद

मार्च ओल्ड फरीदाबाद के चांदी वाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक निकाला जा रहा था. मार्च का नेतृत्व हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पराग शर्मा पार्टी का मैन बैनर लेकर आगे चल रही थीं और उनके बगल में गजना लांबा भी मौजूद थीं. आगे निकलने और फोटो फ्रेम में आने की होड़ को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई. इसके बाद गुस्से में पराग शर्मा ने गजना लांबा को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके जवाब में लांबा ने भी तुरंत उन पर थप्पड़ चला दिया. इसके बाद नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की का लगा आरोप

एक दूसरे पर लगाए आरोप

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में गजना लांबा ने इसे अपने खिलाफ एक सोची-समझी साजिश करार दिया. लांबा ने आरोप लगाया, ‘हमारा प्रदर्शन लगभग खत्म होने वाला था. मुझे समझ नहीं आया कि इस महिला को मुझसे क्या ऐतराज था. जब हम चल रहे थे तो उन्होंने मुझे चिकोटी काटी. जब मैंने पलटकर देखा तो वे बदतमीजी करने लगीं.’

विज्ञापन

साथ ही कहा कि मैं एक संभ्रांत परिवार से आती हूं और पिछले 15 सालों से संगठन में सक्रिय हूं. वह मानसिक रूप से परेशान महिला हैं, जो हर तीसरे व्यक्ति से झगड़ती हैं. उन्होंने मेरे खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है.

यह भी पढे़ं : ‘देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश’, राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

विज्ञापन

अभी तक मामले पर दूसरी नेता पराग शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दोनों पक्षों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस दोनों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola