Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, 3 सीटों पर बीजेपी पिछड़ी

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। नायब सिंह सैनी का तीसरी बार सत्ता में लौटने दावा सही साबित होता दिख रहा है। बीजेपी 2019 के अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए 50 सीटों पर आगे है।

Author
Edited By : Nandlal Sharma Updated: Oct 8, 2024 14:45
हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लड़ी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।
हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लड़ी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। नूह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में कांग्रेस उम्मीदवार बड़े मतों से आगे चल रहे हैं। नूंह सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद 46,963 वोट से जीत गए हैं। उन्हें 91,833 वोट मिले। आफताब अहमद ने इनेलो के ताहिर हुसैन को 44,870 वोट से हराया। बीजेपी के संजय सिंह इस सीट पर 15,902 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा का रिजल्ट पलटने के अब कितने आसार? 20 से ज्यादा सीटों पर कड़ी टक्कर, समझें पूरा गणित

---विज्ञापन---

पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास 15 राउंड की गिनती के बाद 31,916 वोटों से जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय रहीश खान को 53384 वोट मिले। वहीं बीजेपी के मोहम्मद एजाज खान को 5072 वोट मिले।

फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस के मम्मन खान 98441 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें बीजेपी नेता नसीम अहमद के मुकाबले 130497 वोट मिले हैं। इसी सीट पर इनेलो के मोहम्मद हबीब को 15638 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद नसीम को 32056 वोट मिले।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः हरियाणा में JJP और AAP का इतना बुरा हश्र क्यों? 1 सीट के लिए तरसीं दोनों पार्टियां

हरियाणा में कांग्रेस ने अभी तक 8 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 29 सीटों पर वह आगे चल रही है। बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है और वह 43 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो 2 सीट पर, जबकि बीएसपी एक सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीट पर आगे चल रहे हैं।

First published on: Oct 08, 2024 02:31 PM

संबंधित खबरें