---विज्ञापन---

देश angle-right

‘अध्यक्ष ही होता है CM फेस’, CEC मीटिंग के बाद रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान

Congress CEC Meeting: कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग हुई। इसमें MP चुनाव के लिए पहली लिस्ट पर चर्चा हुई। 

---खबर नीचे जारी है---

Congress CEC Meeting: इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां दमखम लगा रही हैं। जहां एक ओर नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनावों के लिए लिस्ट निकाली जा रही हैं। इसी बीच कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग हुई। इसमें मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पहली लिस्ट को लेकर चर्चा की गई।

पितृपक्ष के बाद आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट 

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। एआईसीसी ऑफिस से निकलने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- मध्य प्रदेश की 140 सीटों पर चर्चा हुई है। सभी के सुझाव ले लिए गए हैं। चार पांच दिनों में पहली लिस्ट जारी करेंगे। पितृपक्ष के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

अध्यक्ष ही सीएम फेस होता है

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा- बैठक में मध्यप्रदेश की स्थिति के बारे में बताया। भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई। जातीय जनगणना कांग्रेस का प्राथमिक एजेंडा है। कमलनाथ एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और जो भी अध्यक्ष होता है वो ही स्वभाविक तौर पर सीएम का चेहरा होता है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा- काफी चर्चा हुई है, लेकिन सब कुछ सामने नहीं आएगा।

मौजूदा सभी विधायकों के टिकट का रास्ता लगभग साफ

उन्होंने कहा कि लिस्ट जल्द ही जारी होगी। कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मौजूदा सभी विधायकों के टिकट का रास्ता लगभग साफ है। बिना विवाद वाले सभी विधायकों को टिकट दिया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। बीजेपी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं। बीजेपी ने तीन मंत्रियों समेत 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 07, 2023 08:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola