दिल्ली हाईकोर्ट की इस नई इमारत का 6 दिसंबर को CJI करेंगे उद्दघाटन, यह है खासियत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ 6 दिसंबर, 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के ‘एस ब्लॉक’ नामक एक नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस ग्रीन बिल्डिंग को अधिक पारदर्शिता वाले खुले कार्यालयों के साथ डेमोक्रेटिक आर्किटेक्चर का आकार दिया गया है।
CJI to inaugurate new building of Delhi HC on Dec 6, Law Minister to attend
Read @ANI Story | https://t.co/jtDJVkGxI0
#CJI #DelhiHC #LawMinister pic.twitter.com/LDeVu1PH6k— ANI Digital (@ani_digital) December 3, 2022
कोर्ट प्रशासन के अनुसार ‘एस ब्लॉक’ भवन वास्तव में न्यायिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सार्वजनिक वास्तुकला में एक नया बेंचमार्क है, जो भारत और दिल्ली सरकार के समर्थन से संभव हुआ है। सभी प्रबंधन एजेंसियां ने आपस में समन्वय के साथ काम किया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश के अलावा, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सम्मानित अन्य लोग अतिथि हो सकते हैं।
कोर्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि नए भवन में 18 नए मध्यस्थता कक्षों और हडल कक्षों के साथ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र होगा। इसमें फुल कोर्ट फैसिलिटी के साथ एक ज्यूडिशियल कन्वेंशन सेंटर, 285 सीटर ऑडिटोरियम, 200 वकीलों के चैंबर और कैफेटेरिया सहित वकीलों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ कॉमन मीटिंग रूम भी होंगे। नए एस ब्लॉक भवन में 6 मंजिलों पर कार्यालय भी होंगे और 3 बेसमेंट में 300 क्षमता वाली पार्किंग की सुविधा भी होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: