मायावती के करीबी की घर के बाहर हत्या, तमिलनाडु BSP प्रदेश अध्यक्ष को 6 लोगों ने उतारा मौत के घाट

Chennai BSP President Armstrong Murder Case: तमिलनाडु बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घर के बाहर ही उनको 6 लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। वे मायावती के करीबी माने जाते थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर घेरकर उनकी हत्या को अंजाम दिया गया।

armstrong murder

armstrong murder case

Tamilnadu Crime News: तमिलनाडु बीएसपी प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रॉन्ग को 6 गुंडों ने चेन्नई में घर के बाहर मौत के घाट उतार दिया। BSP सुप्रीमो मायावती के करीबी नेता को बदमाशों ने सड़क पर घेरा और चाकू से गोद दिया। पेरंबूर इलाके के सदायप्पन स्ट्रीट में वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

पेरंबूर के पास सेम्बियम में आर्मस्ट्रॉन्ग अपने दोस्तों और समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। शाम करीब 7 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर 6 बदमाश आए और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे पहले बदमाशों ने लोगों को चाकू दिखाकर पास आने से मना किया था। लोग डर गए और उनको बचाने के लिए आगे नहीं आए।

विज्ञापन

चीखें सुनकर परिवार के लोग आए बचाने

आर्मस्ट्रॉन्ग की चीखें सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले और उन्हें खून से लथपथ पाया। आर्मस्ट्रॉन्ग को सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें लगी थीं। परिजन उनको थाउजेंड लाइट्स के ग्रीम्स रोड पर पड़ते अस्पताल में ले गए। यहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

डीसीपी आई ईश्वरन और एसीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। सेम्बियम पुलिस इंस्पेक्टर चिरंजीवी के नेतृत्व में स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। आर्मस्ट्रॉन्ग पेशे से वकील थे। उन्होंने 2006 में राजनीति में कदम रखा था। पुलिस के अनुसार इलाका सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ