मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से CBI ने की पूछताछ, जानें क्या है मामला

Satya Pal Malik

नई दिल्ली: मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से सीबीआई ने शनिवार को पूछताछ की है। केंद्रीय एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय में सत्यपाल मलिक से सवाल-जवाब किए गए।

विज्ञापन

बता दें कि सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जब वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्हें दो फाइलों को निपटाने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। उन्होंने अपने आरोपों को लेकर जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश के आरोपों की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी थी। दरअसल, सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जब वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे तब उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि दो गोपनीय फाइलों को क्लीयर करने के एवज में उन्हें ये ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। बता दें कि पिछले साल 17 अक्टूबर को राजस्थान के एक समारोह में पूर्व राज्यपाल ने कहा था कि दो फाइलें मेरे पास विचार के लिए आई थीं। सचिवों में से एक ने मुझसे कहा कि अगर मैं इन्हें मंजूरी देता हूं, तो एक फाइल के लिए 150 करोड़ मिल सकते हैं। मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि मैं कश्मीर में पांच कुर्ता पजामा लाया था और अभी उनके साथ वापस जाऊंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ