Kerala Accident Video: केरल में शिक्षा मंत्री के काफिले की पुलिस जीप ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मरीज समेत 3 घायल
Edited By Bhola Sharma

Kerala Accident Video
Edited By Bhola Sharma

Kerala Accident Video
Kerala Accident Video: केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के काफिले के वाहन से टकराने के बाद एक एंबुलेंस पलट गई। इस घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत तीन लोग घायल हो गए। इस प्रकरण में एंबुलेंस और पुलिस वाहन के ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे।
#WATCH | Kollam, Kerala: Case registered against drivers of an ambulance and Police vehicle after the ambulance collided with Kerala Education Minister V Sivankutty's pilot vehicle.
3 people who were inside the ambulance were injured in the incident pic.twitter.com/LX2X8BUFwc
— ANI (@ANI) July 13, 2023
यह घटना कोल्लम जिले के कोट्टाराक्कारा की है। शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी का काफिला पुलमन जंक्शन से गुजर रहा था। मंत्री के काफिले को गुजरने के लिए कुछ देर के लिए यातायात रोका गया। मंत्री का काफिला आगे बढ़ रहा था, तभी रास्ते में एक एंबुलेंस आ गई। पुलिस जीप से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस लगातार आगे बढ़ती जा रही है। मंत्री के काफिले की गाड़ी भी चलती रहती है और एंबुलेंस से टकरा जाती है।
दुर्घटना में शामिल मंत्री के काफिले का वाहन कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक को टक्कर मारकर रुक गया। हालांकि, तब तक गाड़ी की स्पीड कम हो चुकी थी। बाइक पर दो लोग सवार थे। उन्हें भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मंत्री कथित तौर पर वाहन से बाहर निकल गए। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार वह घायलों की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद मौके से चले गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: