बजट में किसानों की 'भरी' झोली, 'नीली क्रांति' के लिए पिछले साल से अधिक हुआ आवंटन

Agriculture Budget 2024: नीली क्रांति पर बजट में 2352 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नीली क्रांति अभियान में सरकार का मकसद देशभर के मछुआरों और मछली किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

budget 2024 for agriculture sector

कृषि बजट 2024

Agriculture Budget 2024: बजट 2024-25 में किसानों का खास ध्यान रखा गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों के लिए अलग-अलग मद में कुल करीब 568 करोड़ रुपये अधिक आवंटित किए गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट था। अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि अभी तक देश के 6 करोड़ किसानों को फसल बीमा दिया गया है। उनका दावा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है।

विज्ञापन

नीली क्रांति अभियान में यह है सरकार का मकसद

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने बजट 2024-25 में नीली क्रांति के लिए कुल करीब 2352 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जबकि पिछले साल बजट 2023-24 में यह कुल करीब 2025 करोड़ रुपये ही था। यहां आपको बता दें कि नीली क्रांति अभियान में सरकार का मकसद देशभर के मछुआरों और मछली किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसके अलावा जैव सुरक्षा और पर्यावरणीय सरोकारों को ध्‍यान में रखकर इसका विकास करना है। यहां आपको बता दें सरकार ने बजट 2024-25 में कृषि के कुल कुल करीब 146819 करोड़ रुपये का बजट अनुमान रखा है।

विज्ञापन

उद्यम विकास योजना का बढ़ा बजट

वित्त मंत्री के अनुसार सरकार पीएम खाद्य प्रसंस्करण और उद्यम विकास योजना के लिए बजट 2024-25 में कुल करीब 880 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जबकि पिछले साल बजट 2023-24 में यह कुल करीब 639 करोड़ रुपये रखा गया था। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत देशभर में करीब 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया गया है। सरकार अगले पांच साल में और 2 करोड़ घर तैयार करगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत फायदा हुआ है।  वित्त मंत्री ने आगे बताया कि पीएम किसान संपदा योजना के तहत लगभग 38 लाख किसान को मदद की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ