Live Updates
जयपुर के चोमू में CNG से भरा टैंकर पलटा
Jaipur: जयपुर के चोमू में CNG से भरा टैंकर पलट गया। सूचना मिलने पर मौके पर चोमू थाना पुलिस पहुंची। मौक़े पर , पहुंची सिपाही पूरन ने शीशा तोड़कर CNG टैंकर चालक को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सिपाही की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार 29 दिसंबर को जाएंगे दिल्ली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 दिसंबर (रविवार) को दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये सीएम का निजी दौरा है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजनों से भी मिलेंगे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार को हल्की तीव्रता का भूकंप आया है। फिलहाल भूकंप से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार शनिवार को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई है।
बिहार में 62 IPS अधिकारियों का तबादला, अवकाश कुमार बने पटना के नए SSP
बिहार में शनिवार को 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अवकाश कुमार पटना के नए एसएसपी बनाए गए हैं। इसके अलावा हरिकिशोर राय को पश्चिम चम्पारण का डीआईजी, राजीव मिश्रा को एटीएस का डीआईजी बनाया गया है।
बीजेपी ने रवींद्र चव्हाण को बनाया महाराष्ट्र प्रभारी
रवींद्र चव्हाण को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। रवींद्र चव्हाण 2009, 2014 और 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे चुके हैं। जानकारी के अनुसार रवींद्र चव्हाण 2016 से महाराष्ट्र सरकार में बंदरगाह, चिकित्सा शिक्षा, सूचना और प्रौद्योगिकी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री थे।
'डॉ. मनमोहन सिंह सर्वोच्च सम्मान के हकदार', अंतिम संस्कार के बाद बोले-राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद कहा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले पीएम का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं। उनका कहना था कि डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।
जयपुर से दिल्ली सड़क मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट, मेथनॉल से भरा टैंकर पलटा
जयपुर से दिल्ली सड़क मार्ग पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में मेथनॉल कैमिकल से भरा टैंकर पलट गया है। जिससे यहां से आवाजाही करने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा है, हादसे के बाद सड़क पर मेथनॉल फैल गया है। सूचना मिलने पर मौके पर बचाव दल पहुंच गया है।
आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, इस मुद्दे पर होगी चर्चा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम 6.30 बजे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद रात 8 बजे सीएम की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात तय है। बताया जा रहा है कि सीएम महाकुंभ 2025 का निमंत्रण देने आए हैं।
मॉरीशस की पूर्व PM को श्रद्धांजलि
डॉ. मनमोहन सिंह को मॉरीशस ने श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर मॉरीशस ने अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया। मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके मुताबिक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आज शनिवार 28 दिसंबर को उनके अंतिम संस्कार के दिन सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा।
मां वैष्णो देवी के दरबार और त्रिकूट पर्वत पर बर्फबारी
मां वैष्णो देवी के दरबार और त्रिकूट पर्वत पर बर्फबारी हुई है। श्रद्धालु इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। त्रिकुटा पर्वत सफेद चादर में लिपट गया है। वहीं भैरों घाटी में भी ताजा बर्फबारी देखने को मिली है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द
खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एक ट्वीट करके यात्रियों को सलाह दी गई कि वे फ्लाइट को लेकर अगले अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। हमें असुविधा के लिए खेद है और हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर लोडर पलट गया। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जो खाटू श्याम से लौट रहे थे। लोडर में 26 लोग सवार थे। घायलों में से 3 को गंभीर हालत के कारण लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी लोग राजस्थान में बाला जी और खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।
केटी रामा राव को ईडी का समन
फॉर्मूला-ई रेस मामले में केटी रामा राव को ईडी ने 7 जनवरी को तलब किया है। जांच एजेंसी ईडी ने फरवरी 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस की मेजबानी में 55 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को लेकर बीआरएस नेता केटी रामा राव और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केटी रामा राव (केटीआर), वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के पूर्व मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी को समन जारी करके 7 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि कुमार और रेड्डी को क्रमशः 2 और 3 जनवरी को पेश होने को कहा है।
दिल्ली के नजफगढ़ की फैक्ट्री में लगी आग
दिल्ली के नजफगढ़ के नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंचीं। आग अब नियंत्रण में है, लेकिन 4 श्रमिक इस आग में झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से दी गई है।
आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अंतरराज्यीय गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अनिल राठौर नामक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश अनिल मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। वह किसी बड़ी घटना की फिराक में मैक्स में सवार होकर जा रहा था। गैंग के 5 अन्य बदमाश बीहड़ में कूदकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश से लोडिंग मैक्स, 2 कुंतल कॉपर वायर, तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश पर कई मुक़दमे दर्ज है। थाना फतेहाबाद का मामला है।
प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली रैली रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली फिलहाल रद्द कर दी गई है। राजकीय शोक के चलते प्रधानमंत्री ने अपनी रैली रद्द की। अब दिल्ली में 5 जनवरी को उनकी चुनावी रैली हो सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते देशभर में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
गुरुग्राम में मोबाइल के लिए युवक की हत्या
गुरुग्राम में मोबाइल के लिए 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पीड़ित की पहचान गुरुग्राम के भांगरोला गांव निवासी आशीष के रूप में हुई है, जो ऑटोरिक्शा चालक था। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले ब्रिजेश उर्फ रिंकू, उमेश उर्फ नहने और अरविंदर कुमार और मध्य प्रदेश के सियासरन साहू उर्फ सिब्बू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि हरसरू गांव के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में भरे पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस की अपराध स्थल, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और फिंगरप्रिंट टीमों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 फिलीपीन नागरिक गिरफ्तार
फिलीपीन के दो नागरिकों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगल लिए थे। कस्टम अफसरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपियों को पिछले दिनों बैंकॉक की फ्लाइट से उतरते ही रोका गया था। जांच के दौरान दोनों यात्रियों ने 17 करोड़ रुपये से अधिक के कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की। दोनों से कैप्सूल जब्त करके गिरफ्तार कर लिया गया।
हरियाणा के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित
हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी स्कूल अब 16 जनवरी से खोले जाएंगे। हालांकि इस दौरान CBSE, ICSE Board के नियम अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के भाई का निधन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के भाई निक स्टारमर का निधन हो गया है। 60 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। प्रधानमंत्री कीर ने अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Breaking News Today Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए स्मारक स्थल बनाया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भड़क गई हैं। उन्होंने भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में भारी बारिश से आरके पुरम इलाके में सड़क का हिस्सा ढह गया है। PM मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली में दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन का शिलान्यास करेंगे। महाराष्ट्र के पालघर में बंद रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines