Live Updates
अवैध ट्रैवल एजेंटों से निपटने को विधेयक हुआ पारित :भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में कहा कि अवैध ट्रैवल एजेंटों से निपटने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है और हमने कुछ सुझाव भी दिए हैं और हमें आश्वासन दिया गया है कि विधेयक में संशोधन पेश किए जाएंगे।
सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर तोड़फोड़ मामले में क्या बोले ACP संजीव त्यागी?
यूपी के आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव पर ACP संजीव त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान से आक्रोशित होकर आज करणी सेना से जुड़े कुछ लोगों ने उनके आवास पर जाकर पथराव किया, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। घटना में कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।
झारखंड में लागू करो योगी मॉडल : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची सहित पूरा झारखंड अपराधियों के गिरफ्त में है। कानून का शासन ध्वस्त हो चुका है और अपराधियों को खुली छूट है, कोई सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। हम कल सुबह सड़क पर उतरकर इस अपराध के खिलाफ और इस बेईमान सरकार के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध करेंगे। अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए। बहू-बेटी सुरक्षित हैं, व्यापारी सुरक्षित हैं, क्यों? क्योंकि भय है, योगी मॉडल है। योगी मॉडल लागू करो तभी अपराध रुकेगा।
यूपी के ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल, नपे 2 अफसर
यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम में बिजली कटना 4 बिजली कर्मियों को भारी पड़ गया। मऊ के हनुमान घाट मोहल्ला हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर एक जनसभा हुई, लेकिन ऊर्जा मंत्री के संबोधन के दौरान अचानक से बिजली गुल हो गई। इस मामले में 2 अधिकारी उपखंड अधिकारी (SDO) और अवर अभियंता (JE) को सस्पेंड कर दिया गया एवं अधिशासी अभियंता को आरोप पत्र जारी किया गया है।
मुठभेड़ भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के आरोपी को लगी गोली, घायल
SSP रांची के अनुसार, भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जांघ में गोली लगी है। पहचान होने के बाद पुलिस की टीमें उसका पीछा करने लगीं। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मारी और गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।
बिहार NDA बैठक के बाद बोले चिराग पासवान- 225 से अधिक मिलेंगी सीटें
बिहार NDA बैठक पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक का कोई खास उद्देश्य नहीं है। संसद सत्र चल रहा है, यह चुनाव वर्ष है। तमाम रणनीति तय की जाएगी, क्या रणनीति होगी, हम चुनाव में किस सोच के साथ जाएंगे, सरकार की उपलब्धियां कैसे जनता के बीच रखी जाएंगी, सीट शेयरिंग पर, इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बार एक ऐतिहासिक जीत होगी। हमें 225 से अधिक सीटें मिलेंगी।
सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमले को लेकर जिया उर रहमान बर्क का बयान
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। संभल में झूठे मामले दर्ज करके कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। हम यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि आगरा में पुलिस पर हमला करने के लिए कितने लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
वक्फ बोर्ड गरीब मुसलमानों के हित में काम करे- BJP
दिल्ली में वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, वक्फ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त कर गरीब मुसलमानों के हित में इसका इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल गरीब मुसलमानों के हित में करने की बजाय भू-माफियाओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। यह दुखद है, उन्हें गरीब मुसलमानों की चिंता करनी चाहिए।
संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही कांग्रेस- CM योगी
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के संविधान पर दिए गए कथित बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, धर्म के आधार पर आरक्षण देने का कर्नाटक सरकार का फैसला बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा हमें दिए गए संविधान का अपमान है। 1952 से कांग्रेस बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। डीके शिवकुमार केवल वही कह रहे हैं जो उन्हें कांग्रेस की विरासत से मिला है और जो कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में है।
लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। सदन में मौजूद पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विपक्षी सांसदों ने कुछ देर का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मेरी बहन को भी सजा मिले, औरेया में बोले परिजन
यूपी के औरैया में हत्या में शामिल महिला के भाई ने कहा, जो लोग दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अगर मेरी बहन शामिल है, तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए। हमारा परिवार इसमें शामिल नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओडिशा विधानसभा भवन के बाहर गुजारी रात
भुवनेश्वर कांग्रेस भवन के बाहर की तस्वीरें, जहां ओडिशा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कल रात विधानसभा परिसर से निकाले जाने के बाद भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन में विरोध प्रदर्शन करने के बाद 12 कांग्रेस विधायकों को "अनुशासनहीनता, अध्यक्ष का अनादर करने और नियमों का उल्लंघन करने" के आरोप में सात दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया।
आरा रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या। एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और 4 के बीच ओवरब्रिज पर गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 23-24 साल के एक व्यक्ति ने 16-17 साल की लड़की और उसके पिता को गोली मारी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। मामले की जांच की जाएगी।
यूपी पुलिस की एसआईटी पहुंची वेस्टर्न कोर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी टीम संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क को नोटिस सौंपने के लिए वेस्टर्न कोर्ट स्थित एमपी हॉस्टल पहुंची।
नमस्कार, आज बुधवार 26 मार्च का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर राहुल गांधी की नागरिकता मामले से जुड़ी रही। दिल्ली हाईकोर्ट से आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाया है। अयोध्या में 6 अप्रैल से रोजाना रामलला का सूर्यतिलक होगा। करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना 15 मई तक हो जाएगी। एक बड़ी खबर सौगात-ए-मोदी की है। बीजेपी ने वंचित तबके के मुस्लिमों को ईद पर 32 लाख स्पेशल किट देगी। इसमें महिलाओं के लिए सूट, कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines