---विज्ञापन---

देश angle-right

WB Blast: मेदिनीपुर में अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले TMC बूथ अध्यक्ष के घर ब्लास्ट, दो की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में जोरदार ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर हुआ। जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो शव बरामद किए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि घटनास्थल के पास बंगाल की सीएम के भतीजे […]

---विज्ञापन---

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में जोरदार ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर हुआ। जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो शव बरामद किए हैं और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि घटनास्थल के पास बंगाल की सीएम के भतीजे और टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली होनी है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, धमाका भूपति नगर थाने के अर्जुन नगर इलाके में हुआ। यहां तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना का घर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात राजकुमार मन्ना के घर पर अचानक विस्फोट हो गया।

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार को कोंटाई में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सार्वजनिक रैली निर्धारित है। रैली से कुछ घंटे पहले ही ये धमाका हुआ है।

भूपति नगर थाने की ओसी (प्रभारी अधिकारी) काजल दत्ता ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर में टीएमसी बूथ अध्यक्ष के आवास पर धमाका घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं और उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

First published on: Dec 03, 2022 11:27 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola