हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'राहुल गांधी ने चुनाव आयुक्तों की दी धमकी…', दिल्ली में कांग्रेस की रैली पर बीजेपी का पलटवार

पटना में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने भी कांग्रेस पर सख्त शब्दों में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के हालिया विधानसभा परिणाम साफ दिखाते हैं कि जनता ने कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया है.

विज्ञापन

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी दलों की ओर से आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली अब सियासी विवाद का नया केंद्र बन गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मंच से दिए बयानों पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष देश की चुनाव प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और यह लोकतंत्र के खिलाफ है.

चुनाव आयुक्तों को दी धमकी?


संबित पात्रा ने कहा, ‘जिस तरह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के जरिये चुनाव आयोग पर जहर उगला, वह बेहद गैरजिम्मेदाराना है. उन्होंने चुनाव आयुक्तों के नाम लेकर खुलेआम धमकी दी कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे. यह न सिर्फ संस्थानों का अपमान है बल्कि चुनाव प्रणाली को कमजोर करने की कुटिल चाल है.’

यह भी पढ़ें: युवाओं की अचानक मौत का कोविड वैक्सीन से क्या संबंध? एम्स ने अमेरिका की थ्योरी को झुठलाया

विज्ञापन

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान देश के सामने सच्चाई रखी है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली के लिए जो काम किया है, वह कांग्रेस को रास नहीं आ रहा. संबित ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा देश की संवैधानिक संस्थाओं का अनादर किया है, फिर चाहे वो चुनाव आयोग हो, संसद हो या न्यायपालिका.’

बिहार के मंत्री ने भी उठाए सवाल


इस बीच, पटना में बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने भी कांग्रेस पर सख्त शब्दों में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के हालिया विधानसभा परिणाम साफ दिखाते हैं कि जनता ने कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया है. यादव ने कहा, ‘जनता ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है. जिस ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर वे आंदोलन कर रहे हैं, वही जनता ने उन्हें जवाब के रूप में हराया है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विश्व रिकॉर्ड! भारत के ‘जन्नत’ में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा रिवॉल्विंग रेस्तरां, जानिए क्यों है ये खास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola