विश्व रिकॉर्ड! भारत के 'जन्नत' में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा रिवॉल्विंग रेस्तरां, जानिए क्यों है ये खास

Gulmarg Revolving Restaurant: गुलमर्ग का गोंडोला पहले ही दुनिया के सबसे ऊंचे और एशिया के सबसे लंबे रोप-वे के रूप में प्रसिद्ध है. इसके अंतिम स्टेशन यानी अफरावत टॉप पर पूरे साल स्कीइंग की जाती है.

Gulmarg revolving restaurant

भारत का जन्नत कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के फेमस हिल स्टेशन गुलमर्ग में अब दुनिया का सबसे ऊंचा घूमने वाला (रिवॉल्विंग) रेस्तरां खुल गया है. यह रेस्तरां अफरावत पर्वत पर लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है, जहां से पर्यटक हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का 360-डिग्री दृश्य देख सकते हैं. ये रेस्तरां न सिर्फ वास्तुकला का चमत्कार है, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती पहचान का प्रतीक भी बन गया है.

गुलमर्ग के नाम पहले भी कई विश्व रिकॉर्ड


गुलमर्ग को पहले से ही कई विश्व रिकॉर्ड का प्राप्त हैं. यहां एशिया का सबसे ऊंचा गोंडोला (केबल कार प्रोजेक्ट), दुनिया का सबसे ऊंचा स्की पॉइंट और सबसे बड़ा इग्लू कैफे मौजूद है. अब इस नई पहल ने गुलमर्ग के पर्यटन मानचित्र को और भी रोशन कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें यह रिवॉल्विंग रेस्तरां, एक मल्टी-पर्पस हॉल और रिवॉल्विंग कॉन्फ्रेंस हॉल शामिल हैं.

रेस्तरां में हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुलमर्ग में पर्यटन सुविधाओं को हाइटेक बनाना, टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ाना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है. रेस्तरां में हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका फर्श धीरे-धीरे घूमता है और कांच से बने पैनोरमिक व्यू पॉइंट से टूरिस्ट 360 डिग्री लैंडस्केप का आनंद ले सकते हैं. बर्फीले मौसम में बैठकर गर्म कॉफी और कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ उठाना पर्यटकों के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा.

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद घटे पर्यटक


गुलमर्ग का गोंडोला पहले ही दुनिया के सबसे ऊंचे और एशिया के सबसे लंबे रोप-वे के रूप में प्रसिद्ध है. इसके अंतिम स्टेशन यानी अफरावत टॉप पर पूरे साल स्कीइंग की जाती है. अब इस नए रिवॉल्विंग रेस्तरां और इग्लू कैफे के साथ, प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि घाटी में पर्यटन गतिविधियों को नई जान मिलेगी. हालांकि हाल ही में पहलगाम इलाके में हुए आतंकवादी हमले के बाद पर्यटकों की संख्या में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन इस नई पहल से सरकार को उम्मीद है कि एक बार फिर देश-विदेश से सैलानी कश्मीर की खूबसूरती का दीदार करने लौटेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ