BJP ने कमजोर बूथों को मजबूत बनाने के लिए बनाया ये खास प्लान

कुमार गौरव, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके बाद बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी तैयारियों के तहत बीजेपी ने कमजोर बूथ की संख्या को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, राज्य के दफ्तर और केंद्रीय कार्यालय में इसके लिए डेडिकेटेड […]

---विज्ञापन---

कुमार गौरव, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके बाद बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी तैयारियों के तहत बीजेपी ने कमजोर बूथ की संख्या को लेकर अपनी नीति में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, राज्य के दफ्तर और केंद्रीय कार्यालय में इसके लिए डेडिकेटेड कॉल सेंटर बना दिया गया है। वहीं एक एप भी तैयार की गई है।

जिस पर डेटा रीयल टाइम में अपलोड किया जा रहा है। कॉल सेंटर से जमीन पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं से एप पर अपलोड होने वाले फीडबैक और डेटा को वेरिफाई किया जा रहा है। फीडबैक में सांसदों और एमएलए की शिकायत भी दर्ज की जा रही है।

90,000 हुई कमजोर बूथ की संख्या

जानकारी के अनुसार, पहले 73000 कमजोर बूथ तय किए गए थे। अब इसकी संख्या बढ़कर 90,000 कमजोर बूथ हो गई है। सांसद, विधायक के अलावा 40,000 कार्यकर्ताओं को कमजोर बूथ पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकसभा सांसद और एमएलए अपने इलाके के कमजोर बूथ पर काम कर रहे हैं, जबकि हारे हुए लोकसभा सांसद विधायक भी अपने इलाके के कमजोर बूथ पर काम कर रहे हैं। राज्यसभा सांसदों और एमएलसी को अलग-अलग इलाके में बूथ अलॉट किया गया है जिस पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

First published on: Oct 15, 2022 11:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें