कौन हैं एसएस अहलूवालिया? जो आसनसोल में 'बिहारी बाबू' को देंगे चुनौती

Who is SS Ahluwalia : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में एक-दूसरे से दो-दो हाथ कर रही हैं। इस बीच भाजपा ने आसनसोल से एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलूवालिया को चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं एसएस अहलूवालिया?

Shatrughan Sinha and SS Ahluwalia

कौन हैं एसएस अहलूवालिया?

Who is SS Ahluwalia : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में एक्टिव हो गई हैं। दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जिसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जिनका मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। आइए जानते हैं कि कौन हैं एसएस अहलूवालिया?

विज्ञापन

कौन हैं एसएस अहलूवालिया

विज्ञापन

एसएस अहलूवालिया मूलरूप से आसनसोल के जेके नगर निवासी हैं। उनका जन्म, प्राथमिक शिक्षा और विवाह आसनसोल में हुआ था। उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी। वे राजनीति के अनुभवी नेता हैं। उन्होंने बतौर राज्यसभा सदस्य के रूप में राजनीति में एंट्री की। वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में दार्जिलिंग और 2019 में बर्धमान-दुर्गापुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

पहले बीजेपी ने पवन सिंह को दिया था टिकट

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में ही आसनसोल से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि आसनसोल में बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 10वीं सूची में इस सीट से एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया है। वहीं, सीपीएम ने जाहनारा खां को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

भाजपा की 10वीं लिस्ट के बाद पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की

विज्ञापन

भाजपा की 10वीं लिस्ट जारी होने के बाद भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह ने एक फिर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अब उन्हें भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ