'मां से किया वादा करूंगा पूरा', भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Pawan Singh Tweet On Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से चुनाव में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

Pawan Singh

पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की।

Pawan Singh Tweet On Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने तब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें पवन सिंह ने क्या कहा?

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू’ अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी से काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल उम्मीदवार राजा राम सिंह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर पवन सिंह भी काराकाट से चुनाव लड़ेंगे तो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

बीजेपी की पहली लिस्ट में पवन सिंह को मिला था टिकट

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में पवन सिंह का नाम था। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पवन सिंह को टीएमसी उम्मीदवार और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार था। लेकिन, पवन सिंह ने अगले ही दिन आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि पवन सिंह बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ