West Bengal: TMC विधायक की पत्नी ने लॉटरी में जीता 1 करोड़ रुपये, BJP का दावा- ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

Suvendu Adhikari

West Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक की पत्नी ने लॉटरी में एक करोड़ रुपये की राशि जीती है। इस जानकारी के बाद भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने ‘डेड लॉटरी’ कंपनी से एक लॉटरी खरीदी थी। इनाम के रूप में उन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिये। इसकी जानकारी के बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, ये मनी लॉन्ड्रिंग का आसान तरीका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी नेन एक ट्वीट में कहा, “आम लोग टिकट खरीदते हैं लेकिन टीएमसी नेताओं को बंपर इनाम मिलता है। पहले अनुब्रत मंडल ने जैकपॉट जीता और अब टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं।”

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि उन्होंने इसके बारे में गृह मंत्री अमित शाह को भी लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि लॉटरी के खेल में कई गड़बड़ियां हैं और बेईमानी के तरीके को अपनाया गया है, जिनकी जांच की जरूरत है।

विज्ञापन

आरोपों को लेकर टीएमसी विधायक ने दिया जवाब

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी विधायक विवेक गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी पर राजनीतिक हमले अनुचित हैं क्योंकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। गुप्ता ने सुवेंदु अधिकारी के मनी लॉन्ड्रिंग दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मेरी पत्नी ने जिस लॉटरी को खरीदा था, वह नागालैंड सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, जहां भाजपा गठबंधन की सरकार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ