Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-नोएडा में फ्लैट बायर्स को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NBCC को सौंपे सुपरटेक के 16 अधूरे प्रोजेक्ट

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा फैसला है, जिन्होंने साल 2010 से 2012 तक सुपरटेक में फ्लैट बुक करवाया था. लेकिन उन्हें फ्लैट मिला नहीं था.

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 5, 2026 15:56
Big relief for Supertech flat buyers in Delhi Noida

दिल्ली और नोएडा में सुपरटेक के फ्लैट खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को सुपरटेक के 16 अधूरे प्रोजेक्ट सौंप दिए हैं. कोर्ट ने इन अधूरे प्रोजेक्ट्स को 2 साल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से सुपरटेक के 51 हजार से ज्यादा घर खरीदने वालों को राहत मानी जा रही है. ये सभी 10 साल से ज्यादा समय से अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT के आदेश को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे आदेश मे कोई भी अदालत या फोरम दखल नहीं देगी.

---विज्ञापन---

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा फैसला है, जिन्होंने साल 2010 से 2012 तक सुपरटेक में फ्लैट बुक करवाया था. लेकिन उन्हें फ्लैट मिला नहीं था. सुपरटेक ने इन फ्लैट्स का अभी तक काम नहीं पूरा किया है. आरोप है कि कंपनी ने पैसा कहीं और ट्रांसफर कर दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2026 03:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.