---विज्ञापन---

देश

सोते हुए बच्चे को कैब में भूले पेरेंट्स, बेंगलुरु पुलिस ने एक घंटे में ऐसे किया रेस्क्यू

बेंगलुरु में एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया. एक दम्पति कैब से उतरे लेकिन अपने सो रहे बच्चे को गाड़ी में ही भूल गए. कैब बच्चे के साथ ही चल पड़ी. गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता और 'नम्मा 112' हेल्पलाइन की मदद से बच्चे को एक घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया.

Author Edited By : Vijay Jain
Updated: Feb 17, 2026 17:24
Bengaluru Couple forgets child in cab
photo credit: Gemini AI

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दम्पति अपनी यात्रा से लौटने के बाद कैब में अपने 4 साल के मासूम बच्चे को सोता हुआ भूल गए. घटना 14 फरवरी को हुई, जब बेंगलुरु के एक जोड़े ने किसी यात्रा से लौटते समय अपने 4 साल के बच्चे को कैब में सोया हुआ छोड़ दिया और वे उतर गए, लेकिन इस दौरान उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया कि उनका 4 साल का बेटा अभी भी पिछली सीट पर सो रहा है. उनके उतरते ही कैब चालक वहां से रवाना हो गया. जैसे ही जोड़े को इस बात का एहसास हुआ, वे घबरा गए और तुरंत ‘नम्मा 112’ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया.

यह भी पढ़ें: जम्मू में बड़ी सुरक्षा चूक, ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला कर फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

---विज्ञापन---

नम्मा 112 हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस एक्टिव

नम्मा 112 हेल्पलाइन पुलिस, फायर और मेडिकल सेवाओं के लिए तत्काल सहायता प्रदान करती है. उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई. सुनते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की. दो अधिकारी दो मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने वाहन का नंबर ट्रेस किया, कैब ड्राइवर से संपर्क किया और उसे बच्चे के साथ जोड़े के अपार्टमेंट पर पहुंचने के लिए कहा. ड्राइवर ने पुष्टि की कि बच्चा कैब में ही है और जल्द ही वह बच्चे को लेकर जोड़े के निवास स्थान पर पहुंच गया. कुल मिलाकर एक घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित तरीके से माता-पिता को सौंप दिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए माता-पिता की काउंसलिंग

पुलिस ने लापरवाही को गंभीरता से लिया और इसके बाद माता-पिता के साथ काउंसलिंग सेशन किया और उन्हें सलाह दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रहीं. एक तरफ लोगों ने बेंगलुरु पुलिस की सराहना की कि उन्होंने इतनी जल्दी बच्चे को बचा लिया, वहीं दूसरी तरफ माता-पिता पर गुस्सा भी जताया गया कि वे बच्चे के प्रति पर्याप्त ध्यान नहीं रख पाए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘किसी पर भी इतना भरोसा ठीक नहीं’, शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

First published on: Feb 17, 2026 04:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.