UK में पली-बढ़ीं, US में पढ़ाई और लंदन में हाई प्रोफाइल जॉब… जानिए कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल

हल्दीराम ग्रुप के युवा उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में हुई आलीशान शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. लग्जरी समारोह में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का धमाकेदार परफॉर्मेंस भी शामिल रहा, लेकिन लोगों की नजरें दुल्हन केनिशा पर रहीं.

who is kenisha paliwal (1)

हल्दीराम ग्रुप के युवा उत्तराधिकारी विवेक अग्रवाल और केनिशा पालीवाल की नागपुर में हुई आलीशान शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. लग्जरी समारोह में बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का धमाकेदार परफॉर्मेंस भी शामिल रहा, लेकिन लोगों की नजरें दुल्हन केनिशा पर रहीं.

विज्ञापन

कौन हैं केनिशा पालीवाल?

केनिशा पालीवाल का जन्म भारत में हुआ और यूनाइटेड किंगडम में वह पली-बढ़ी. केनिशा फिलहाल Delta Corp Holdings में Executive Director हैं. डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स लंदन में मौजूद एक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स बिजनेस है जो बल्क लॉजिस्टिक्स, एनर्जी लॉजिस्टिक्स, एसेट मैनेजमेंट और एनर्जी ट्रांजिशन में काम करती है. उनके पिता, मुदित पालीवाल, कंपनी के फाउंडर और CEO हैं, जिन्होंने पहले नॉर्विक शिपिंग और कैरावेल ग्रुप जैसी कंपनियों को ग्लोबल लेवल पर लाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए, केनिशा छह साल के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चली गईं. इस सफर में उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल और लेबर रिलेशंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की.

वित्त और एसेट मैनेजमेंट में भी मजबूत पकड़

केनिशा ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैं UK में पली-बढ़ी और मैंने अपना ज्यादातर समय वहीं बिताया. लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं वहां बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल हो रही थी. तो मैंने सोचा, क्यों न US चली जाऊं? अगर मुझे वहां अच्छा नहीं लगा, तो मैं वापस आ सकती हूं. लेकिन मैंने वहां छह साल बिताए.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हांगकांग और कोपेनहेगन में रहने के उनके अनुभव ने भी उनके करियर के फैसलों को तय किया.

केनिशा Helixtech Asset Management का नेतृत्व भी करती हैं. यह उद्यम Goldman Sachs में एनालिस्ट के रूप में उनके अनुभव से प्रेरित है. लॉजिस्टिक्स और ग्लोबल फाइनेंस जैसी पारंपरिक रूप से पुरुष‑प्रधान इंडस्ट्री में उनका उदय उल्लेखनीय माना जाता है.

विज्ञापन

नागपुर में हुई शानदार शादी

केनिशा और विवेक अग्रवाल की शादी नागपुर के ले मेरिडियन होटल और शिव एस्टेट में आयोजित हुई थी. उनकी शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और उनकी शादी को नागपुर की सबसे शानदार शादियों में से एक कहा जा रहा है. वहीं शादी के बाद केनिशा भारत के सबसे बड़े FMCG ब्रांडों में से एक हल्दीराम का हिस्सा बन गई हैं. जिसकी शुरुआत बीकानेर में उनके परदादा गंगा बिशन अग्रवाल ने एक छोटी से दुकान से की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ