'रेप केस में दोषी मिले तो मेरे बेटे को फांसी दो'; जानें बदलापुर यौन शोषण केस के आरोपी की मां क्या बोली?

Badlapur Sexual Harassment Case Update: बदलापुर ठाणे स्कूल यौन शोषण केस के आरोपी की मां का बड़ा बयान सामने आया है। जांच करने आरोपी के घर पहुंची SIT टीम से आरोपी की मां ने अपने दिल की बात कही। साथ ही बेटे की 3 शादियों के बारे में बताया।

Badlapur Case

Protest Against Badlapur Case

विज्ञापन

Badlapur Thane School Sexual Harassment Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में ठाणे स्कूल यौन शोषण मामले में आरोपी की मां का बयान सामने आया है। आरोपी की मां का कहना है कि अगर उसका बेटा रेप केस में दोषी मिले तो उसे मौत की सजा दें। जब पुलिस और SIT उसके घर छानबीन करने पहुंची तो आरोपी की मां ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर उनके बेटे को मौत की सजा मिलनी चाहिए। लोगों में उसकी हरकत को लेकर आक्रोश है। इसलिए भीड़ ने उसके घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। बता दें कि मामले की जांच के लिए SIT की 8 टीमें बनाई गई हैं। टीमों ने गुरुवार को स्कूल का दौरा किया और 2 महिला कर्मियों के बयान दर्ज किए, जिन्हें स्कूल ने निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:स्कूल के पास प्लेन क्रैश; स्टूडेंट्स में मची चीख पुकार, विमान हादसे की वजह चौंकाने वाली

विज्ञापन

3 शादियां, 2 पत्नियों ने छोड़ा, तीसरी गर्भवती

जांच टीमों ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को भी जब्त कर लिया, जिसके बारे में स्कूल ने कहा है कि पिछले 15 दिन से यह काम नहीं कर रहा है। वहीं आज सुबह टीमें आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचीं तो उसकी मां ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें कि आरोपी बदलापुर के ही खरवई गांव में परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में मां-बाप, पत्नी और छोटा भाई है। पिछले 2 साल में वह 3 बार शादी कर चुका है। 2 पत्नियां छोड़ चुकी हैं और उसकी तीसरी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है। उसकी मां स्कूल में सफाई का काम करती है। उसका छोटा भाई स्कूल में चपरासी है। स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने से पहले आरोपी अपनी मां के साथ हाउसिंग सोसाइटी में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था।

स्कूल में 2 बच्चियों का यौन शोषण किया

बता दें कि गत 20 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में सफाई कर्मी ने 2 बच्चियां का यौन शोषण किया। बच्चियों की हालत देखकर मां-बाप को शक हुआ तो उन्होंने बहलाकर पूछा। बच्चियों ने आरोपी की हरकतों के बारे में बताया तो वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कराकर रिपोर्ट पुलिस को देकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस का रवैया देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने रेलवे स्टेशन में घुसकर तोड़-फोड़ की। लोकल ट्रेन सर्विस ठप कर दी। उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन उन्हें समझाने आए, लेकिन वे नहीं माने। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIT गठित की। फास्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का आदेश दिया। बदलापुर थाने की महिला पुलिस निरीक्षक, 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और बीते दिन सुनवाई करते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ