अतुल सुभाष ने मौत से पहले कौन से काम निपटाए? फोन लॉक... ऑफिस, देखिए लिस्ट में मिला

Atul Subhash Case: अतुल सुभाष के आत्महत्या करने के बाद कई लोग जांच के दायरे में आ गए हैं। सुभाष ने अपनी मौत से पहले कई जरूरी कामों की लिस्ट बनाई थी, जिनको उन्होंने पूरा किया।

Atul Subhash Case
विज्ञापन

Atul Subhash Case: बेंगलुरू के एक टेक्निकल एक्सपर्ट अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। उनकी जिन परिस्थितियों में मौत हुई उसपर बहस छिड़ गई है। सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है। इस दौरान पूरे 24 पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो बनाया, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। सुभाष ने आत्महत्या से पहले कुछ काम पूरे करने की एक लिस्ट बनाई थी, जिनको उन्होंने मरने से पहले पूरा किया।

अतुल सुभाष का शव कर्नाटक के बेंगलुरु में उनके घर पर लटका हुआ मिला। उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने का फैसला उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना की वजह से लिया है।

विज्ञापन

क्या थे आखिरी काम?

जिस कमरे में सुभाष ने अपनी जान ली, वहीं पर एक जगह पर लिखा था कि न्याय मिलना चाहिए। उसके पास ही एक ऐसे काम की लिस्ट भी लगी थी जो मरने से पहले पूरे करने थे। चेकलिस्ट को उन्होंने कई भागों में बांटा था। जिसमें सबसे आखिर में फोन से फिंगरप्रिंट लॉक को हटाना था। इसके अलावा कार और घर की चाबियां फ्रिज पर रखना, लैपटॉप को अपने ऑफिस में जमा करना। इसके अलावा ऑफिस के वह सारे काम पूरे करना जो पेंडिंग थे।

दो हिस्सों में निपटाए काम

आखिरी दिन से पहले जो काम पूरे करने थे उसमें अतुल सुभाष ने अपने सिक्योर फाइनेंस, ऑफिस का पूरा काम करना, लीगल अरेंजमेंट करना, जरूरी डेटा का बैकअप लेना था। इसके अलावा आखिरी दिन में किए जाने वाले काम- फोन का लॉक खत्म करना, अधिक जानकारी के लिए परमिशन देना, सुसाइड नोट और वीडियो अपलोड करना, नहाना, अपनी कार, बाइक और घर की चाबियां फ्रिज पर रखना, टेबल पर सुसाइड नोट रखना।

विज्ञापन

आपको बता दें कि अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें उनकी पत्नी और परिवार के लोग, इसके अलावा एक जज पर भी उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का इल्जाम लगाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ