---विज्ञापन---

देश angle-right

Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव, 2 मार्च को नतीजे

Assembly Election 2023: मुख्य चुनाव आयुक्त ने तीन राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावा तारीखों का ऐलाना किया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को होंगे। जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 […]

---विज्ञापन---

Assembly Election 2023: मुख्य चुनाव आयुक्त ने तीन राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावा तारीखों का ऐलाना किया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को होंगे। जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इन तीनों ही राज्यों के परिणाम 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इन तीनों राज्यों में महिलाओं की वोटिंग में भागीदारी ज्यादा रही है।

और पढ़िएआज बेंगलुरु और मुंबई के दौरे पर; कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला भी रखेंगे 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में कोई हिंसा नहीं हुई। आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमने तीनों राज्यों के अधिकारियों से यह कहा है। तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।

---विज्ञापन---

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पीसी करते हुए कहा कि हर चुनाव की अपनी चुनौतियां होती हैं। दुर्गम इलाकों के बावजूद, इन 3 राज्यों ने भागीदारी के मामले में देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

और पढ़िएसीएम केजरीवाल बोले, हमारा देश पिछड़ा रह गया, क्योंकि देश की राजनीति खराब

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, प्रलोभन मुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर बनी थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत (Majority) नहीं मिला।

राज्य में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। NPP के कॉनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। NPP को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें मिली थीं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 18, 2023 03:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola