कौन हैं सीनियर IPS महेश दीक्षित? जिन्हें मिली खुफिया एजेंसी IB की कमान

वरिष्ठ आईपीएस महेश दीक्षित इससे पहले दिल्ली स्थित आईबी मुख्यालय में विशेष स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे.

mahesh Dixit
विज्ञापन

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)का नया डायरेक्टर बनाया गया है. आईपीएस महेश दिक्षीत ने साल 1993 में यूपीएससी का एग्जाम पास किया था. इसके बाद इन्हें आंध्र प्रदेश कैडर मिला था. इसके बाद जब तेलंगाना राज्य बना तो इन्हें तेलंगाना कैडर आवंटित कर दिया गया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने महेश दीक्षित के नाम को मंजूरी दी है.

कौन है आईपीएस महेश दीक्षित?

वरिष्ठ आईपीएस महेश दीक्षित इससे पहले दिल्ली स्थित आईबी मुख्यालय में विशेष स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान और उसके बाद उन्होंने आईबी की सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो का नेतृत्व करते हुए देश हित में कई फैसला लिए. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में इनका खास योगदान रहा है. बेहतर सेवा के लिए इन्हें साल 2016 में ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ और 2009 में ‘पुलिस पदक’ से भी सम्मानित किया जा चुका है.

विज्ञापन

खुफिया तंत्र, आतंकवाद-रोधी अभियानों और जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क के लिए पहचाने जाने वाले महेश दीक्षित ने वामपंथी उग्रवाद, सीमा पार घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई संवेदनशील मामलों को संभाला है.

रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इनके ऑन द स्पॉट फैसला लेने के तरीके से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, कट्टरपंथ और नार्को-टेरर नेटवर्क को खत्म करने में बहुत मदद मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ