---विज्ञापन---

देश angle-right

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा बर्थडे ‘गिफ्ट’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Cockroach Janta Party: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कॉकरोच जनता पार्टी ने एक मैसेज के रूप में बर्थडे गिफ्ट भेजा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री को टैग भी किया है।

---विज्ञापन---

कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच आज पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। देररात 12 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें व्हाइट बोर्ड पर वे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए बर्थडे विश लिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को टैग भी किया है।

गिफ्ट के रूप में रिजाइन लेटर भेजने का दावा किया

आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। इस मौके पर अभिजीत दीपके ने व्हाइट बोर्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो’ लिखकर मैसेज दिया। दीपके इस मैसेज को धर्मेंद्र प्रधान को बर्थडे विश बता रहे हैं। वहीं वीडियो में दीपके को कहते हुए सुना जा सकता है कि धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, कृपया इस्तीफा दे दीजिए, आपको जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भी भेज सकते हैं, आपको उस पर अंगूठा लगाना होगा।

---विज्ञापन---

पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में धरना जारी

बता दें कि अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले के खिलाफ लामबंद है। अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया हुआ है। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए, इसके लिए सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

CJP को विघटनकारी तत्वों की बी-टीम बताया गया

बता दें कि हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर केंद्र सरकार ने पलटवार किया था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CJP पर पहली बार खुलकर अपने विचार रखे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देश को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश बताया था। देश में अस्थिरता पैदा करने वाले विघटनकारी तत्वों की बी-टीम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के द्वारा नकारे जा चुके लोग भेष बदलकर सामने आ रहे हैं और लोकतंत्र को निशाना बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 26, 2026 07:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola