बोरी में 50 हजार रुपये के सिक्के लेकर बाइक खरीदने शोरूम पहुंचा शख्स, जानें फिर क्या हुआ

Assam man
विज्ञापन

नई दिल्ली: असम के करीमगंज जिले के रहने वाला एक शख्स उस वक्त चर्चा में आ गया जब वह बोरी में सिक्के लेकर बाइक खरीदने शोरूम पहुंच गया। पेशे से कारोबारी शख्स न बताया कि उसने हाल के कुछ वर्षों में बाइक खरीदने के लिए रुपये जुटाए हैं जिससे उसने बाइक खरीदने की सोची।

करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी सुरंजन रॉय ने उक्त रकम से आखिरकार अपने सपनों की बाइक खरीद ली। शनिवार की शाम सुरंजन अपने मोहल्ले के पास स्थित टीवीएस शोरूम गया और शोरूम के कर्मचारियों से अपने सपनों की बाइक खरीदने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शोरूम के कर्मचारी बरनाली पॉल ने बताया कि सुरंजन रॉय शनिवार शाम को हमारे शोरूम आया था। उसकी इच्छा के अनुसार, हमने उसे अपाचे 160 4V बाइक दिखाई। बाइक को देखने के बाद उस व्यक्ति ने हमें बताया कि उसके पास 50,000 रुपये के सिक्के हैं और वह बाइक को फाइनेंस में खरीदना चाहता है। डाउनपेमेंट के रूप में 50 हजार की राशि जमा करना है।

विज्ञापन

पॉल ने कहा, “पहले तो हम सिक्कों से भरी बोरी को देखकर चौंक गए लेकिन बाद में हमने अपने मालिक से बात की तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।” सुरंजन रॉय के मुताबिक बाइक खरीदने के मकसद से उसने पिछले कुछ सालों से सिक्के बचाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ