---विज्ञापन---

देश angle-right

कमल हासन नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, DMK का करेंगे प्रचार, बदले में मिलेगी एक राज्यसभा सीट 

Kamal Haasan: कमल हासन ने शनिवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि MNM लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह लोकसभा चुनाव में डीएमके की अगुवाई वाली गठबंधन का प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी एवज में MNM को राज्यसभा (2025) में एक सीट देने का भरोसा दिया गया है।

---विज्ञापन---

Kamal Haasan: अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम पार्टी (MNM) प्रमुख कमल हासन ने लोकसभा चुनाव 2024 न लड़ने का ऐलान किया है। कमल हासन ने शनिवार को लोकसभा चुनावों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का प्रचार करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इसकी एवज में MNM को राज्यसभा (2025) में एक सीट देने का भरोसा दिया गया है। मीडिया को दिए बयान में कमल हासन ने कहा कि MNM लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह लोकसभा चुनाव में डीएमके की अगुवाई वाली गठबंधन का प्रचार करेंगे।

---विज्ञापन---

DMK कर रही गठबंधन

जानकारी के अनुसार डीएमके लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) और मक्कल नीधि मय्यम पार्टी समेत अन्य पार्टियों से गठबंधन कर रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि डीएमके ने कांग्रेस को तमिलनाडु से 9 लोकसभा सीटें और पुडुचेरी से 1 सीट ऑफर की है। अनुमान है कि दोनों पार्टियां जल्द ही इसे लेकर ऐलान कर सकती हैं।

लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति

इससे पहले डीएमके और वीसीके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी। जिसके बाद दोनों पार्टियों की सीट-बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि वीसीके चिदंबरम और विल्लुपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। बता दें वीसीके को दो सीट देने से पहले DMK आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को दो-दो सीटें और एमडीएमके को एक सीट दे चुकी है।

---विज्ञापन---

गठबंधन ने जीती थीं 38 लोकसभा सीट

सीट शेयरिंग पर सहमति बनने से पहले कमल हासन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बीच डीएमके के चेन्नई स्थित हेडक्वार्टर में बैठक हुई। बैठक के बाद कमल हासन ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे, उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में डीएमके गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनावों में DMK ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। जिसमें पार्टी ने तमिलनाडु की कुल 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी।

First published on: Mar 09, 2024 03:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola