Asaduddin Owaisi Statement : संसद में एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी के नारे को लेकर बवाल मच गया। ओवैसी ने मंगलवार को संसद में 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ के समापन के दौरान जब उन्होंने ‘जय फिलिस्तीन’ कहा तो भारतीय जनता पार्टी ने हंगामा शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन भी सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है।
इस दौरान प्रोटेम स्पीकर ने AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को शपथ ग्रहण करने के लिए बुलाया। इसके बाद ओवैसी ने सांसद पद की शपथ ली और उन्होंने शपथ का समापन ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’ शब्दों के साथ किया।
यह भी पढ़ें : ‘खूंखार को तो हम घर में पालते हैं…’ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का पलटवार
कैसे खिलाफ हैं ये नारे : ओवैसी
शपथ लेने के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से कहा कि कहा कि हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है। मैंने अभी कहा ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’… यह कैसे खिलाफ है, संविधान में प्रावधान दिखाएं।
यह भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी के नेता पर फायरिंग; हमले का CCTV वीडियो वायरल, महाराष्ट्र के मालेगांव में मारी 3 गोलियां
केंद्रीय मंत्री ने ओवैसी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने आज संसद में जो ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा दिया, वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियमों के खिलाफ है। वह भारत में रहकर ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते। लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं।
5वीं बार सांसद बने ओवैसी
आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी 5वीं बार हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को हराया। ओवैसी ने 6,61,981 वोट हासिल किए, जबकि माधवी लता को 3,38087 मत मिले। पिछले चुनाव 2019 में ओवैसी ने 58.95 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका? CJP और अरविंद केजरीवाल का सवाल, PM मोदी-दिल्ली पुलिस को लेटर
5 mins agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
13 mins agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
8 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines