'खूंखार को तो हम घर में पालते हैं...' असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का पलटवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच लगातार वार-पलटवार का दौर जारी है। एक बार फिर नवनीत राणा ने सालार वाले बयान को लेकर ओवैसी पर निशाना साधा है।

Navaneet Rana On Asaduddin Owaisi Comment

नवनीत राणा और असदुद्दीन ओवैसी

Navaneet Rana On Asaduddin Owaisi Comment: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा और हैदराबाद से एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। गुरुवार को हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के लिए प्रचार करने पहुुंची नवनीत राणा ने कहा कि एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है पाकिस्तान को वोट देना। उन्होंने कहा कि छोटा कहता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो। मैं कहती हूं कि सिर्फ 15 सैकंड के लिए ही हटा लो। इसके बाद चुनाव आयोग ने उनके इस बयान को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज करवाया है।

नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ने कहा कि छोटे भाई अकबरुद्दीन को हमने रोक रखा है। तोप है वो। उनके इस बयान के नवनीत राणा ने आज फिर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तोप को हम घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं। बड़ा कहता है कि हमारा छोटा खूंखार है, अरे ऐसे खूंखार तो हम घर में पालते हैं।

बता दे कि ओवैसी ने राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि वो सालार का बेटा है। इसके बाद राणा ने कहा था कि याद रखना मैं भी सैनिक की बेटी हूं। मैं भी देखती हूं कि मुर्गी का बच्चा कब तक खैर मनाता है। राणा ने आगे कहा कि बड़ा कहता है कि मैंने छोटे को समझाकर रखा है, अरे समझा कर रखा है इसलिए वो तुम्हारे सामने है नहीं तो आजकल रामभक्त और मोदी जी के शेर हर गली में घूम रहे हैं। राणा ने कहा था मैं जल्द हैदराबाद देखती हूं मुझे कौन रोकता है?

यहां से शुरू हुआ था विवाद

असुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने 2013 में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, बता देंगे कि किसमें हिम्मत है। इस पर राणा ने कहा था कि छोटा बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो देश में हिंदू और मुस्लिमों को बराबर कर देंगे। राणा ने कहा कि छोटे तुम्हेें 15 मिनट लगेंगे, हमें तो सिर्फ 15 सैकंड लगेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ