दिवाली से पहले मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा; खाद पर नहीं बढ़ेगा एक भी रुपया

Anurag Thakur Press Conference Modi Government Big Gift to Farmers: केंद्र सरकार देशभर के लाखों किसानों को एक बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इस बारे में प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की गई है।

Modi government's big gift to farmers
विज्ञापन

Anurag Thakur Press Conference Modi Government Big Gift to Farmers: देश के किसानों को दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग की ओर से बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा गया है कि खाद पर केंद्र सरकार एक भी रुपया नहीं बढ़ाएगी। इसके अलावा कृषि भूमि को सिंचाई योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एनबीएस के तहत किसानों को फर्टिलाइजर सब्सिडी दी जाएगा।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसले लिए गए। इनमें से सबसे बड़ा फैसला देश के किसानों को लेकर रहा। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि देशभर में खाद की कीमतों में एक भी रुपया नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खाद की सब्सिडी भी किसानों को लगातार जारी रहेगी। लिहाजा खाद की कीमतों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- सरकार किसानों की हितैशी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से ही किसानों की हितैशी और हमदर्द रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में खाद की कीमतें बढ़ गई हैं, लेकिन हमारे किसानों पर इसका जरा भी बोझ नहीं बढ़ेंगा। बताया कि एक अक्टूबर 2023 से लेकर अगले साल 31 मार्च तक किसानों को पूर्व की तरह सब्सिडी दी जाएगी। सरकार की ओर से फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर रबी सीजन 2023-2024 के लिए पोषक तत्व (न्यूट्रीएंट बेस्ड सब्सिडी) आधारिक सब्जिडी प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ