G-20 शिखर सम्मेलन के लिए सर्वदलीय बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के CM व राजनीतिक दलों के नेता शामिल

जी 20 शिखर सम्मेलन सर्वदलीय बैठक

जी 20 शिखर सम्मेलन सर्वदलीय बैठक

G20 Presidency: G-20 शिखर सम्मेलन के लिए सर्वदलीय बैठक सोमवार शाम शुरू हो गई है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के CM व राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा ले रहें हैं। भारत की मेजबानी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने, रणनीतियों पर चर्चा करने और अंतिम रूप देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कुल करीब 40 दलों के अध्यक्षों व नेता मौजूद हैं। नई दिल्ली, राष्ट्रपति भवन में हो रही इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के नेता मौजूद हैं।

विज्ञापन

यह भी जानें 

गौरतलब है कि भारत ने 1 दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। इस साल दिसंबर से देश के विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक जी20 बैठकों की मेजबानी किए जाने का अनुमान है। बता दें कि 9 और 10 सितंबर 2023 में नई दिल्ली में जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन होना है। इससे पहले देश के विभिन्न हिस्सों में जी20 की कई बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ