Air India peeing case: को-पैसेंजर का दावा- एयर इंडिया के पायलट ने नई सीट के लिए महिला को 2 घंटे इंतजार कराया

Air India peeing case:

Air India peeing case: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने की घटना में नया खुलासा हुआ है। आरोपी के सीट के पास बैठे एक यात्री ने दावा किया है कि घटना के बाद फ्लाइट में नई सीट देने के लिए पायलट ने महिला को दो घंटे तक इंतजार कराया।

आरोपी के पास बैठे सुगाता भट्टाचार्जी ने एयरलाइंस को एक हस्तलिखित शिकायत में कहा कि पीड़ित महिला यात्री को चार सीटों के बावजूद उसकी गंदी सीट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया गया था। भट्टाचार्जी ने कहा कि वह बिजनेस क्लास की पहली पंक्ति में 8ए (खिड़की) पर आरोपी शंकर मिश्रा के बगल में बैठा था। आरोपी सीट 8सी पर बैठा था।

पीड़िता की सीट के पीछे था टॉयलेट

भट्टाचार्जी ने कहा कि 26 नवंबर (JFK न्यूयॉर्क से IGIA, नई दिल्ली) के AI 102 बोर्ड पर दोपहर का भोजन परोसा गया और लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद बिजनेस क्लास की सीट पर बैठा नशे में धुत पुरुष यात्री बुजुर्ग महिला की सीट (9A) पर चला गया और उस पर पेशाब किया। भट्टाचार्जी ने बताया कि टॉयलेट महिला की सीट के पीछे था।

भट्टाचार्जी ने कहा कि जब आरोपी शंकर महिला के शरीर पर गिरा तब महिला की नींद खुली। शुरुआत में उन्हें लगा कि फ्लाइट के हिलने के कारण आरोपी ने अपना संतुलन खो दिया, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने पेशाब किया है।मामले की जानकारी के बाद दो एयरहोस्टेस पहुंची और महिला के कपड़ों को साफ करने, उन्हें कपड़े बदलने में मदद की।

भट्टाचार्जी ने कहा कि आरोपी की अभद्रता से एक सीनियर सिटीजन को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। एक महिला होने के नाते उन्हें पता नहीं था कि अश्लीलता का सामना कैसे करना है। भट्टाचार्जी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस बात से परेशान हूं कि कैप्टन ने पीड़ित महिला को नई सीट आवंटित करने से पहले करीब दो घंटे इंतजार कराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ