हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रनवे पर फिसला एअर इंडिया का विमान, यात्रियों में सांसद भी शामिल, मिलान-दिल्ली फ्लाइट में भी आई तकनीकी खराबी

Air India Flight Technical Fault: पिछले कुछ दिनों में एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी के कई मामले सामने आए हैं। एक बार फिर से एयर इंडिया के दो विमानों की उड़ान को कैंसिल करना पड़ा। दोनों विमानों की उड़ान कैंसिल होने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Air India Flight Technical Fault: एअर इंडिया के दो विमानों में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान को रोकना पड़ा। एक विमान में कई सांसद भी यात्रा कर रहे थे। पहला विमान मिलान से दिल्ली उड़ान भरने वाला था। वहीं, दूसरा विमान कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। इस विमान में ही सांसद सवार थे। विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद सामने आई है।

रनवे पर फिसला विमान

सोमवार की तड़के कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। AI 504 विमान की उड़ान को रोकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी आने की वजह से टेकऑफ नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें: कैसे काम करता है एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम? ब्रिटेन में एक गड़बड़ी से 100 से ज्यादा फ्लाइट हो गईं कैंसिल

विज्ञापन

फ्साइट में मौजूद थे सांसद

इसकी जानकारी तब सामने आई, जब विमान में मौजूद कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘लग रहा था कि जैसे प्लेन रनवे पर फिसल गया हो, जिसकी वजह से उड़ान का समय बदल दिया गया। इसमें राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने भी थे। उन्होंने बताया कि ‘पायलट ने बाद में ऐलान किया कि फिलहाल इस विमान का इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा।

मिलान से दिल्ली की फ्लाइट में भी खराबी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया के एक विमान को 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। AI138 फ्लाइट को तकनीकी जांच के चलते कैंसिल करना पड़ा। एयरलाइन ने लोगों को मुश्किल का सामना करने के चलते खेद जताया है। इसके पहले भी अगस्त में एअर इंडिया की दो फ्लाइट्स कैंसिल करना पड़ी थी। इसमें से एक में केबिन का टेम्प्रेचर अचानक बढ़ गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली-कोलकाता एयर इंडिया की फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, पायलट ने रनवे पर हाई स्पीड प्लेन को टेक ऑफ से रोका

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola