4 विमानों में बम की सूचना से हड़कंप, एयर इंडिया की फ्लाइट को कनाडा किया डायवर्ट

Air India Flight Bomb Diverted To Canada: एयर इंडिया के विमान में बम की सूचना मिली है। जिसके बाद उसे कनाडा के इकालुइट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया गया।

Air India Flight

Air India Flight Bomb Diverted To Canada: एक के बाद एक 4 विमानों में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की AI 127 फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। जिसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। विमान को कनाडा के इकालुइट इंटरनेशन एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई थी।

एयर इंडिया ने जारी किया बयान 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले पर बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, कई ऑपरेटरों को कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए धमकी दी गई हैं। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। बता दें कि दिन में एक और विमान में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। दिन में अयोध्या से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी। जिसके बाद फ्लाइट में देरी हुई। इस फ्लाइट में 132 यात्री सवार थे। यह विमान जयपुर से आ रहा था। अयोध्या में हॉल्ट के बाद इसे बेंगलुरु जाना था।

इन 4 विमानों में बम की धमकी 

सोशल मीडिया पर चार विमानों को धमकी दी गई है। जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या IX765, स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG116, अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या QP 1373 और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 127 शामिल हैं।

एक ही दिन में दूसरी बार बम की धमकी 

बता दें कि पिछले दो दिनों में फ्लाइट्स में बम की 5 धमकियां सामने आ चुकी हैं। जिससे जांच एजेंसियां सतर्क हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि जिस विमान को डायवर्ट किया गया है, उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट पर एजेंसियां एक्टिव 

एयर इंडिया के अनुसार, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट संख्या AI 127 और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर एजेंसियों को एक्टिव कर दिया है। विमान कंपनी के अनुसार, यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए खेद है। हम एयरलाइन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ