अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद फ्लाइट्स में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों के आने के बाद एअर इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है। एअर इंडिया ने 16 इंटरनेशनल रूट्स पर अपनी उड़ानें कम करेगी। साथ ही 3 विदेशी शहरों के लिए सेवा निलंबित कर दी गई है।
16 इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानें कम
एअर इंडिया का कहना है कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानें कम करेगा। इसके अलावा दिल्ली-नैराबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा- लंदन (गैटविक) रूट पर सेवाएं निलंबित रहेंगी। एअर इंडिया का कहना है कि इसके अलावा उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले करीब 16 रूट्स पर उड़ानों में कमी की गई है।
एअर इंडिया ने फिर मांगी माफी
एअर इंडिया ने गुरुवार को एक बार फिर अपने यात्रियों से माफी मांगी है। एअर इंडिया का कहना है कि उनके इस निर्णय काफी यात्री प्रभावित हुए हैं। वो अपने सभी यात्रियों से संपर्क कर रही है। ताकि उन्हें उनकी पसंद के अनुसार वैकल्पिक उड़ानों में स्थान दिया जा सके। या फिर उन्हें टिकट का पैसा वापसी की पेशकश की जा सके। एअर इंडिया का कहना है कि वह अपनी खामियों को दुरुस्त कर दोबारा से वापस आएंगे।
बुधवार को उड़ानों में की थी 15 प्रतिशत कटौती
बुधवार को एअर इंडिया ने अपने वाइडबॉडी से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती की थी। एअ इंडिया ने बताया कि अगले कुछ सप्ताह के लिए अपने वाइडबॉडी विमानों पर इंटरनेशनल सेवाओं को 15% तक कम करने का निर्णय लिया है। ये कटौती 20 जून ये 15 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान एअर इंडिया के पास रिजर्व विमान की व्यवस्था रहेगी। जिसे किसी भी अप्रत्याशित व्यवधान में उपयोग में लाया जाएगा।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines