Kumar Gaurav
Read More
नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्टः बीजेपी 6 अप्रैल से देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर मेगा आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर,उन्हें चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे ।
बीजेपी के स्थापना दिवस समरोह यानी 6 अप्रैल की तैयारी देश भर में चल रही है। बीजेपी अपने स्थापना दिवस के दिन से ही लोकसभा चुनाव के प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ इसकी शुरुआत होगी।
लोकसभा चुनाव प्रचार के पहले चरण में बीजेपी कई आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी। सबसे पहले बीजेपी 6 से 14 अप्रैल तक बीजेपी सामाजिक समरसता सप्ताह मनाएगी। पीएम मोदी अपने अभिभाषण के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता का मंत्र भी देंगे।
इसके अलावा बीजेपी ओबीसी मोर्चा राहुल गांधी द्वारा मोदी समाज पर दिए बयान को लेकर चलाए जाने वाले कैंपेन की भी शुरुआत इस दिन यानी पार्टी के स्थापना दिवस के दिन से चलाएगी। इसके तहत एक लाख गांव में एक करोड़ ओबीसी परिवार तक बीजेपी पहुंचेगी और कांग्रेस पार्टी को ओबीसी का विरोधी साबित करने का प्रयास करेगी।
बीजेपी ने लोकसभा के लिए इस बार बड़ा लक्ष्य तय किया है । इसके लिए समय से पहले पार्टी अपने तमाम कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ला रही है। लिहाजा बीजेपी अपने स्थापना दिवस के दिन से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंकने जा रही है । इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे । इसके साथ भी बीजेपी का लोकसभा चुनाव का अभियान शुरू हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।