Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल के सूरत पहुंचने से पहले कांग्रेस का 'शक्ति प्रदर्शन', सड़कों पर गांधी परिवार के लगे पोस्टर

Rahul gandhi, congress, Wayanad, kerala, wayanad visit

Rahul Gandhi

विज्ञापन

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सूरत के सेशंस कोर्ट में आज अपील करेंगे। मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सजा दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी दोपहर करीब दो बजे सूरत पहुंचेंगे।

राहुल गांधी के वकीलों ने बताया कि राहुल गांधी सत्र अदालत से अपनी सजा निलंबित करने की मांग करेंगे। सत्र अदालत की ओर से आज इस मामले की सुनवाई किए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत रवाना होने से पहले राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उसने मुलाकात की।

विज्ञापन

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सुखविंदर सुक्खू), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य सीनियर नेता राहुल गांधी के साथ सूरत जा सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1642757406009741312

विज्ञापन

राहुल गांधी के सूरत के दौरे से पहले यहां की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के झंडों के साथ गांधी परिवार की तस्वीरें और होर्डिंग्स देखे गए। सड़क किनारे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के पोस्टर लगे देखे गए। इसके साथ कुछ अन्य पोस्टर्स भी लगे थे जिसमें कांग्रेस के कैंपेन ‘डरो मत’ का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

23 मार्च को कोर्ट ने सुनाई थी राहुल गांधी को सजा

मोदी सरनेम मामले में सूरत सेशंस कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम वाली टिप्पणी की थी।

defamation case, Rahul Gandhi, congress, surat

विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया था। इसके एक दिन बाद यानी 24 मार्च को लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ