CJP ने घोषित की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अभिजीत दीपके बने राष्ट्रीय संयोजक; देखें पूरी लिस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जोनल लीडरशिप की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. 30 वर्षीय अभिजीत दीपके को पार्टी का संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. अगले 6 महीनों में पार्टी देशभर में राज्य, लोकसभा और शहर स्तर पर अपनी इकाइयां गठित करेगी.

CJP Founder Abhijeet Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक भविष्य की रणनीति पर विचार कर रहे हैं.

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और जोनल नेतृत्व की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. छत्रपति संभाजीनगर से आज जारी पत्र के अनुसार, पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगाई है. पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिजीत दीपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. उनके साथ आशुतोष रांका (30) और सौरव दास (27) को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. संगठन का काम देखने के लिए अजिंक्य शिंदे (35) को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान (26) को संगठन सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

संगठन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोनल प्रमुखों के नामों का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुख्य जिम्मेदारियां युवा कंधों पर सौंपी गई हैं, जिसमें आफरीन नवाज (34) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. इसके अलावा, संगठन के संचार और प्रचार-प्रसार की कमान मीडिया प्रमुख के रूप में विजय रेड्डी मल्लांगी (30) संभालेंगे. कानूनी मामलों के प्रमुख के पद पर रत्ना सिंह (31) और अनुसंधान एवं नीति प्रमुख के रूप में वैष्णवी गौर (29) को नियुक्त किया गया है. तकनीक से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी तकनीक प्रमुख रोहन देशपांडे (31) को दी गई है, जबकि संगठन का वित्तीय प्रबंधन वित्त प्रमुख योगेश इंगले (33) देखेंगे.

विज्ञापन

जोनल लीडरशिप की घोषणा

इसके साथ ही, देश के अलग-अलग हिस्सों में सांगठनिक गतिविधियों को मजबूती देने और उनकी प्रभावी देखरेख के लिए जोनल लीडरशिप की घोषणा भी की गई है. इसके तहत उत्तर क्षेत्र की कमान दीपक बालियान (26) को सौंपी गई है, वहीं दक्षिण क्षेत्र की दोहरी जिम्मेदारी विजय रेड्डी मल्लांगी (30) को दी गई है. पूर्व एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन का नेतृत्व अंकित भारद्वाज (35) करेंगे, और पश्चिम क्षेत्र का प्रभार योगेश इंगले (33) को सौंपा गया है.

देशव्यापी विस्तार की योजना

पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि अगले छह महीनों के भीतर देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयां स्थापित की जाएंगी. इसके अलावा पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि आज घोषित नामों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी के रूप में नामित नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ