कॉकरोच जनता पार्टी का नया ऐलान, सितंबर में शुरू होगा नया आंदोलन, जानिए क्या है प्लान?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ये ऐलान किया है कि वो सितंबर में नया कैंपेन शुरू करने वाले हैं, जिसका नाम है- क्या बोलती पब्लिक

cockroach janata party

Credit: Social Media

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी अब फिर कुछ बड़ा करने जा रही है. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ये ऐलान किया है कि वो सितंबर में नया कैंपेन शुरू करने वाले हैं, जिसका नाम है- क्या बोलती पब्लिक. गुरुवार को दीपके ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर में ये ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोग हर गांव और शहरों में जाकर युवाओं से बात करेंगे. दीपके ने आगे कहा कि वो बेरोजगारी और महंगी शिक्षा का मुद्दा उठाएंगे.

विज्ञापन

दीपके ने और क्या कहा?

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि बेरोजगारी देश की जड़ों को खोखला कर रही है, इसीलिए इसे बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा. उन्होंने कहा- हम शिक्षा में सुधार लाने के लिए काम करेंगे. शिक्षा को पैसा कमाने का जरिया बनाया गया है, लेकिन हम इस पूरे एजुकेशन सिस्टम को बदलना चाहते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक धरना दिया था, जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी मिली. पार्टी के विरोध के बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

विज्ञापन

नए कैंपेन में क्या है खास?

नए कैंपेन में क्या है खास?

अभिजीत दीपके ने ये साफ किया कि सीजेपी कभी भी चुनावी राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, वो सिर्फ देश के मुद्दे उठाएगी और लोगों की आवाज़ बनेगी. दीपके का मानना है कि देश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के नाम पर बहुत ज्यादा फीस ली जा रही है. कॉकरोच जनता पार्टी का मकसद इसे कम कराना और सरकारी स्कूलों में सुधार लाना है. क्या बोलती पब्लिक कैंपेन के ज़रिए कॉकरोच जनता पार्टी बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाएगी. इसके अलावा चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं पर जनता का भरोसा फिर से बनाने के लिए दबाव बनाएगी. इससे पहले 5 अगस्त को दीपके ने कहा था कि देश को एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ