हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम

Breaking News in Hindi: दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज फिर AISA कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे. वहीं आज लखनऊ कोर्ट में DU गैंगरेप केस में चार्जशीट दायर हुई. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 148 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Live Updates

20:44 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम

19:55 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से हटाने और बसों में भरकर हिरासत में लेने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है।

इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी से न्यूज़ 24 संवाददाता मोहम्मद यूसुफ ने बातचीत की। प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें जबरन मौके से हटाकर बसों में ले जा रही है। उसका कहना है कि कार्रवाई के दौरान उसे घसीटा गया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं।

प्रदर्शनकारी ने बातचीत में बताया कि हिरासत में लिए जाने के दौरान उसके साथ किस तरह की कार्रवाई हुई और उसे किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दिए।

18:24 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

17:35 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-रूस रिश्तों पर MEA की सलाहकार समिति की बैठक की जानकारी

17:10 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 48 विधायकों के साथ पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी

48 विधायकों के साथ पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी

15:52 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नार्को-ट्रैफिकिंग सरगना नवप्रीत सिंह को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

15:08 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मिलेंगे हरियाणा के CM और 48 BJP विधायक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज देश के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उनके साथ राज्य के सभी 48 भाजपा विधायकों भी होंगे. यह मुलाकता नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर होगा, जिसके लिए सभी हरियाणा भवन से बस से रवाना हो गए हैं.

14:01 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने भोपाल में न्याय संहिता पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां भोपाल में उन्होंने न्याय संहिता पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

13:27 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर अजय राय का बयान

UP कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अजय राय ने कहा कि उनसे इस्तीफा नहीं मांगा गया और न ही पार्टी ने दबाव डाला. मैंने पार्टी के निर्देशों का पालन किया है. राहुल गांधी से भी मुलाकात की और राज्य को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की. मैं कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि वे पूरी ताकत से काम करें और कड़ी मेहनत करें. 

12:19 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अनाथागिरी पहाड़ियों के पास सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. एक प्राइवेट बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बीच सड़क पलट गई, जिससे बस में सवार 3 लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए. 

11:38 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति जिले में बॉयलर फटने से 2 की मौत

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री सिटी के सत्यवेदु मंडल में ‘टिल हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज़’ में बॉयलर फटने से हादसा हुआ है, जिसमें 2 कर्मचारियों की मौत होने की खबर है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नाइट शिफ्ट में काम के दौरान हादसा हुआ.

10:55 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा को बधाइयां मिलीं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा को बधाइयां मिल रही हैं. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी हाईकमान के साथ-साथ समर्थकों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज से नई पारी शुरू कर रही हूं. चुनौती बड़ी है और समय कम है, इसलिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को मिलकर काम करना होगा. प्रियंका गांधी की लीडरशिप में हमने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 40% महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए थे. कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है और करते रहेंगे.

10:10 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को बधाइयां मिलीं

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश प्रमुख परगट सिंह को बधाइयों पर बधाइयां मिल रही हैं. आज उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. परगट सिंह ने राजा वड़िंग को रिप्लेस किया है, जो साल 2022 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाले हुए थे, लेकिन गत 30 सितंबर 2026 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया.

09:34 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिकागो में ADM के बोर्ड चेयरमैन से पीयूष गोयल की मुलाकात

भारतीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिकागो में आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (ADM) के बोर्ड चेयरमैन और CEO जुआन रिकार्डो लुसियानो से मुलाकात की है. इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत में ADM की मौजूदगी बढ़ाने और निवेश पर चर्चा हुई है. देश में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. खेती का आधुनिकीकरण हो रहा है और कंज्यूमर बेस का दायरा भी बढ़ रहा है, इसलिए भारत में ADM के लिए जबरदस्त संभावनाएं हैं.

08:54 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिडनी में भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई और लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई. घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

08:24 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 300 व्यापारियों के साथ भारत आएंगे कनाडा के व्यापार मंत्री

कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू इस महीने 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगे. सिद्धू ने अमेरिका के मिलवॉकी में भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके बीच भारत और कनाडा के आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के तहत अगले दौर की बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी थी. भारत और कनाडा ने इस साल मार्च महीने में द्विपक्षीय व्यापार समझौता किया था, जिसका मकसद साल 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 70 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है.

08:02 (IST) 03 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिब्बत में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया

पठारी देश तिब्बत में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई. हालांकि भूकंप से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन भूकंप के झटके जोरदार तरीके से लगे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 6:00 बजे तिब्बत में 15 किलोमीटर की गहराई पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया.

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देशभर की माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए आज जितिया (जीवित्पुत्रिका) का व्रत रख रही हैं. वहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इधर आज हरियाणा भाजपा के सभी 48 विधायक शाम 4 बजे से 6 बजे तक 2 घंटे तक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. उधर इंदौर में आज RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हुई, जो 5 अक्टूबर तक चलेगी.

वहीं आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रा से गैंगरेप मामले में लखनऊ कोर्ट में 2 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहे और सुबह 11 बजे न्याय संहिता पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. गो-पालक सम्मेलन का भी उद्घाटन किया. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 4.60 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से ज्यादा की स्कोलरशिप भेजी.

वहीं आज से झारखंड में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत हुई, जिस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इधर आज फिर दोपहर 1 बजे AISA कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola