सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक; भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा केस?

त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मुकदमे को भोपाल की सत्र अदालत से दिल्ली की सक्षम अदालत में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है. याचिका में स्वतंत्र, निष्पक्ष और न्यायसंगत सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुकदमे का स्थान बदलने की मांग की गई है.

sc.jpg

मामला त्विषा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है. (Photo: ANI)

नोएडा की मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है. शीर्ष अदालत ने भोपाल की सत्र अदालत में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. यह आदेश त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें मामले को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की गई है. अदालत ने प्रतिवादियों को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है.

विज्ञापन

CJI सूर्यकांत की पीठ ने की सुनवाई

शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की. याचिकाकर्ता की ओर से रखी गई दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने भोपाल की सत्र अदालत में लंबित ट्रायल की कार्यवाही अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्देश दिया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अभी यह तय नहीं किया है कि मुकदमे की सुनवाई दिल्ली में होगी या भोपाल में ही जारी रहेगी.

विज्ञापन

भोपाल से दिल्ली केस ट्रांसफर कराने की मांग क्यों?

त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मुकदमे को भोपाल की सत्र अदालत से दिल्ली की सक्षम अदालत में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है. याचिका में स्वतंत्र, निष्पक्ष और न्यायसंगत सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुकदमे का स्थान बदलने की मांग की गई है. आपको बता दें कि मामला त्विषा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है. इस प्रकरण में न्यायिक कार्यवाही पहले से भोपाल की अदालत में चल रही है. अब याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया है कि मामले की सुनवाई दिल्ली में कराई जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ