Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: होर्मुज को लेकर ईरान ने दी चेतावनी
Iran के उप विदेश मंत्री काजेम घरीबाबादी ने Strait of Hormuz में फ्रांस, ब्रिटेन या अमेरिका समर्थक किसी भी देश के युद्धपोतों की मौजूदगी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा निर्णायक और तत्काल जवाब दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिमी देशों द्वारा तेल टैंकरों की सुरक्षा के नाम पर भेजे गए जहाजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये चेतावनी तब आई है जब ब्रिटेन ने HMS Dragon युद्धपोत को मध्य पूर्व भेज दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य Hormuz में तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया जा रहा है. ब्रिटेन फ्रांस के साथ मिलकर एक बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है, जो ईरान संकट के शांत होने के बाद शुरू हो सकता है. पश्चिमी देशों का संदेश स्पष्ट है - शिपिंग लेन को लंबे समय तक अवरुद्ध नहीं रखा जाएगा और Iran ने इस बात को भांपते हुए अब अमेरिका के अलावा यूरोप के देशों को भी धमकी देना शुरू कर दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केसरिया रोशनी से जगमगा उठा नबन्ना सचिवालय
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल सीएम सुवेंदु अधिकारी को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर
बंगाल के नवान्न में कल नए CM शुभेंदु अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. सुबह 11:30 बजे सुवेंदु 5 मंत्रियों संग पहली कैबिनेट मीटिंग करेंगे. कल कुल 3 बैठकें होगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल फिर से असम के सीएम पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा
कल सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम के सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में पीएम समेत सरकार और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के दादर में एक पेट्रोल पंप पर गिरा पेड़
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने सीएम विजय को दी बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी के कई हिस्सों में बारिश के कारण जलभराव हुआ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल को समर्पित किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 17वीं तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा विधायक हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा नेता मनोज कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा विधायक अजीत पाल ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी सरकार में मंत्री बने बीजेपी विधायक सोमेंद्र तोमर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP विधायक सुरेंद्र दिलेर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गवर्नर से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु में पीएम मोदी के दौरे से पहले मिली दो जिलेटिन स्टिक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु, कर्नाटक : आज सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले, चेकिंग के दौरान फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन स्टिक मिलीं. यह मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर था, जहाँ PM मोदी को पहुँचना था. आगे की जाँच जारी है: DIG सेंट्रल रेंज बेंगलुरु
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 'व्हाइट पेपर' जारी करने की घोषणा की है- TVK विधायक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: TVK विधायक मारिया विल्सन ने कहा, "तमिलनाडु के लोग अपने ही बेटे, अपने ही भाई को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते देख बहुत खुश हैं। यह वही पल था जिसका वे इंतजार कर रहे थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने 'व्हाइट पेपर' जारी करने की घोषणा की है, जो तमिलनाडु के किसी भी मुख्यमंत्री ने पहले कभी नहीं किया..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमंत सरमा 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लगा दी गई है. राज्य की राजनीति में अपनी रणनीतिक कुशलता और विकासवादी छवि के लिए जाने जाने वाले सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. वह 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम अगले पांच वर्षों तक विकास कार्य करेंगे- हिमंत सरमा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी, असम : BJP विधायक दल और NDA विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है. मैं प्रधानमंत्री के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, और हम अगले पांच वर्षों तक विकास कार्य करेंगे. मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करता हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री के पद की ली शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने तमिलनाडु राज्य में मंत्री पद की शपथ ली।
TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहाँ की सरकार अपना ज़्यादातर समय अंदरूनी झगड़े सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री कितने समय तक अपने पद पर बने रहेंगे... यहाँ तक कि (केरल में भी) अभी तक वे किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पाए हैं। वे अपनी ही पार्टी के नेताओं से वादे करते हैं और फिर उन्हें धोखा देते हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ था। कर्नाटक में भी अभी वही खेल चल रहा है। अब केरल की बारी है..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK के नेता पी. वेंकटरमणन सहित अन्य नेताओं ने भी ली शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK के नेता पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन और डॉ. टी.के. प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का किया अभिनंदन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीवीके प्रमुख विजय ने ली सीएम पद की शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विजय लेंगे सीएम पद की शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई: तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को 7 दिन की ईडी रिमांड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में सेशंस कोर्ट ने 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है. कोर्ट से सीधे गुरुग्राम स्थित ED ऑफिस ले जाया गया. ईडी की टीम अब लगातार अरोड़ा से पूछताछ कर रही है. शनिवार सुबह ED ने चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की. चंडीगढ़ के सरकारी आवास से संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया. करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई. ईडी ने एक महीने में दूसरी बार और तीसरी बार कुल मिलाकर रेड की कार्रवाई की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी का भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर हल्ला बोल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी का भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर हल्ला बोल जारी है. भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ आज पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी. जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. आज पंजाब के हर जिले में सड़कों पर उतरेंगे आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स और भाजपा दफ्तरों के बाहर करेंगे प्रदर्शन.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में आज सुबह 10 बजे ये मंत्री लेंगे शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में आज सुबह 10 बजे शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची:
मुख्यमंत्री — Vijay
N. Anand
Aadhav Arjuna
K. A. Sengottaiyan
P. Venkatramanan
K. G. Arunraj
R. Nirmal Kumar
T. K. Prabhu
S. Keerthana
Raj mohan
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, हाइवे पर कार ने मारी टक्कर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे से मुंबई आते वक्त सुप्रिया सुले की कार का ऐक्सिडेंट हो गया. इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है. सुले ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर भी शेयर किया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की कार का ऐक्सिडेंट हो गया. शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, लेकिन वह और उनके सा्थ मौजूद अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'आज पुणे से मुंबई आते समय मुझे राजमार्ग पर एक भयावह अनुभव हुआ जब लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुजरात के पंजीकरण नंबर वाले एक वाहन के चालक ने मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है- TVK विधायक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई, तमिलनाडु: शिवकाशी निर्वाचन क्षेत्र से TVK की नवनिर्वाचित विधायक एस. कीर्तना ने कहा, "आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है... यह वही पल है जिसका इंतजार हर कोई कर रहा था..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विजय आज सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेता से राजनेता बने विजय आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राहुल गांधी चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी IGI हवाई अड्डे पर पहुंचे; वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो रहे हैं.
वे आज चेन्नई में तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्षी पार्टी TMC ने चुने अपने नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को बड़ी हार मिली है. BJP के सामने TMC की सीटें बहुत कम रह गई हैं. अब TMC एक विपक्षी पार्टी है. अब TMC ने अपने नए नेता चुने हैं. बल्लीगंज के MLA शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष के नेता के रूप में घोषित किया गया है.
कोलकाता पोर्ट के MLA फिरहाद हकीम को मुख्य व्हिप बनाया गया है. दो महिला नेताओं को डिप्टी लीडर बनाया गया है. ये सब फैसले TMC ने विधानसभा में अपनी टीम को मजबूत करने के लिए लिए हैं.
पश्चिम बंगाल के चुनाव में पहले TMC की सरकार थी. ममता बनर्जी TMC की नेता हैं और वो मुख्यमंत्री थीं. लेकिन इस बार का चुनाव ने TMC के खिलाफ जनादेश दिया. BJP ने 207 सीटें जीती तो TMC महज 80 ही सीट जीत सकी.
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 10 मई से से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान वह हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी भाग लेंगे.
पीएम मोदी बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री रविवार सुबह, बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. वह बेंगलुरु मे स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो आंतरिक शांति व समग्र कल्याण के लिए समर्पित एक ध्यान भवन है. इस दौरान पीएम मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की राष्ट्रव्यापी सेवा पहल भी शुरू करेंगे, जिनमें मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित पूरे वर्ष चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.
बेंगलुरू का दौरान खत्म होने के बाद वह हैदराबाद जाएंगे और लगभग 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद हैदराबाद में स्थित सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
गृह मंत्री करेंगे हाई लेवल मीटिंग
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 10 मई को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में संभावित बाढ़ और हीट वेव से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी.
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. अमित शाह के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय ने हाल के वर्षों में देश में आपदा प्रबंधन ढांचे को काफी मजबूत किया है. इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, NDRF को सुदृढ़ बनाना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान शून्य जनहानि के दृष्टिकोण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना शामिल है.
प्रत्येक राज्य की बड़ी खबरों और चुनाव के बाद के घटनाक्रमों पर ताजा अपडेट के लिए News24 से जुड़े रहें.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines